cylinder blast in ice cream warehouse Ludhiana Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां के अधीन पड़ते गांव सुनेत में आइसक्रीम गोदाम में जोरदार धमाका होने की सुचना स्थानीय पुलिस को मिली / इस सुचना के मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक कमरे में एक व्यक्ति का शव पंखे से झूलता हुआ मिला /
.इस घटना संबंधी जानकारी देते हुए स्थानीय अधिकारी ने मीडिया को बताया कि उन्हें सुचना मिली थी गोदाम में सिलैंडर फटने से आग लगी है / जब वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि गोदाम के अंदर बने एक कमरे में रजनी शर्मा नामक महिला रहती है जो अपनी बेटी के घर गई हुई थी / कमरे में किसी के न होने के चलते कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है / पुलिस उक्त स्थान पर हुए सिलैंडर ब्लास्ट की जांच कर रही है /
इसके बाद जब पुलिस ने रजनी के कमरे के बाद मृतक श्याम दुबे के कमरे का शटर उठाया तो पुलिस हैरान रह गई कि कमरे से एक लाश लटकती हुई है / मृतक की पहचान श्याम दुबे (35) के तौर पर हुई है जोकि मूल रूप से यूपी का रहने वाला था /
.पुलिस ने बताया के मृतक व्यक्ति श्याम दुबे, जसप्रीत सिंह के आइसक्रीम गोदाम के आगे बने कमरे में तीन साल से रह रहा था जहां पर बिजली कनैक्शन भी नहीं था और सभी कमरों को शटर लगे हुए थे / फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने कपड़े के सहारे फंदा से लटके हुए मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है / व मामले की जाँच की जा रही है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
cylinder blast in ice cream warehouse Ludhiana Punjab




































