DAV Institute of Physiotherapy and Rehabilitation gets career and treatment Jalandhar Punjab
लॉकडाउन के दौरान भी कई मरीजों ने इलाज में पाया अपनों जैसा अनुभव,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : डी.ए.वी. इंस्टीच्यूट ऑफ फिजियोथैरेपी एंड रिहैबिलिटेशन जोकि आल इंडिया इंस्टीच्यूट ऑफ मैडीकल साइंसिस, नई दिल्ली (एम्स) से लेकर कई इंटरनैशनल कॉन्फ्रैंस में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कई तरह के पुरस्कार जीत चुका है किसी परिचय का मोहताज नहीं है /
.डी.ए.वी. इंस्टीच्यूट ऑफ फिजियोथैरेपी एंड रिहैबिलिटेशन प्रिंसिपल डॉ. जतिन्द्र कुमार शर्मा की देख रेख में कई सालों से चल रहा है / जहां शिक्षा के साथ-साथ आम जनता को दर्द से निजात भी दिलाई जाती है / इस दौरान पीटीबी न्यूज़ के साथ खास बातचीत के दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जतिन्द्र शर्मा ने बताया की कॉलेज में पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को अच्छे वातावरण में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ प्रेक्टिकल का अनुभव बहुत ज्यादा मिलता है और इसके लिए कॉलेज परिसर में ही पुरे प्रबंध किये गए हैं /
उन्होंने यह भी कहा कि आज तक जिन विद्यार्थियों ने डी.ए.वी. इंस्टीच्यूट ऑफ फिजियोथैरेपी एंड रिहैबिलिटेशन से शिक्षा हासिल की है वह आज एक अच्छे मुकाम पर पहुंच चुके हैं / उन्होंने ने यह भी बताया कि फिजियोथेरेपिस्ट बनने के बाद सिर्फ अलग−अलग तरीकों से मरीजों का इलाज ही नहीं किया जाता, बल्कि वह पेंशेंट को यह भी यकीन दिलाता है कि वह जल्द ठीक हो सकते हैं और वह भी बिना किसी दवाई के मरीजों में आत्मविश्वास जगाने के लिए एक फिजियोथेरेपिस्ट पहले आपने भीतर आत्मविश्वाश पैदा कर लेता है /
.उन्होंने यह भी कहा की फिजियोथेरेपिस्ट बनने के बाद दूसरों की सेवा करने में जो आनंद मिलता है वह दुनिया की किसी चीज में नहीं हो सकता / उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग दूसरों की मदद कम ही करते हैं, लेकिन अगर आप दूसरों की तकलीफ नहीं देख सकते तो अपने इस मनोभाव के जरिए ही अपना भविष्य बना सकते हैं / उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी एक ऐसा ही क्षेत्र है, जिसमें दूसरों की सेवा करने का आनंद तो प्राप्त होता है ही, साथ ही व्यक्ति काफी अच्छा पैसा और प्रतिष्ठा भी प्राप्त करता है /
उन्होंने आगे बताया कि फिजियोथेरेपी वास्तव में चिकित्सा विज्ञान की ही एक शाखा है / फिजियोथेरेपी की खासियत यह है कि इसमें इलाज के दौरान किसी भी तरह की दवाई का इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि एक फिजियोथेरेपिस्ट व्यायाम, इलेक्ट्रोथेरपी व मसाज जैसे तरीकों का इस्तेमाल करके व्यक्ति को उसकी स्वास्थ्य समस्या से निजात दिलाता है / उन्होंने कहा की इसीलिए लॉकडाऊन के समय से ही विद्यार्थी अपने इस इंस्टीटूशन के साथ इतना प्यार करते हैं की आज भी ऑनलाइन होकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं /
.उन्होंने कहा कि हमारे इंस्टिट्यूट में कई ऐसे मर्जी भी रोजाना आते हैं जो हिम्मत तक हार चुके थे और आज फिजियोथेरेपी के माध्यम से अपने दर्द से कराह रहे अंगों को ठीक कर चुके हैं / यही कारण है कि एक फिजियोथेरेपिस्ट सिर्फ अलग−अलग तरीकों से मरीजों का इलाज ही नहीं करता, बल्कि वह पेंशेंट को यह भी यकीन दिलाता है कि वह जल्द ठीक हो सकते हैं और वह भी बिना किसी दवाई के मरीजों में आत्मविश्वास जगाने के लिए पहले आपके भीतर आत्मविश्वास होना जरूरी है, जिसे हमारा डी.ए.वी. इंस्टीच्यूट ऑफ फिजियोथैरेपी एंड रिहैबिलिटेशन छात्रों में और मरीजों में आत्मविश्वास पैदा करता है और करता रहेगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
DAV Institute of Physiotherapy and Rehabilitation gets career and treatment Jalandhar Punjab




































