PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

डिप्टी कमिश्नर ने श्रीमन् अस्पताल में पोस्ट कोविड आई.सी.यू. और आक्सीजन प्लांट की शुरूआत की,

DC Jalandhar Ghanshyam Thori launches post covid icu andoxygen plant in shrimaan hospital Jalandhar Punjab

DC Jalandhar Ghanshyam Thori launches post covid icu andoxygen plant in shrimaan hospital Jalandhar Punjab

कहा, इस तरह की पहलकदमियों से कोविड -19 ख़िलाफ़ लड़ाई जीतने में मिलेगी मदद,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ जालंधर : कोविड -19 महामारी से निपटने के लिए शहर में स्वास्थ्य संभाल ढांचे में और विस्तार करने के प्रयत्न के तौर पर डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने शुक्रवार को पठानकोट रोड स्थित श्रीमन् सुपर स्पैशलिटी अस्पताल में शहर के पहले पोस्ट कोविड आई.सी.यू. और पी.एस.ए. आधारित आक्सीजन जनरेशन प्लांट की शुरूआत की /

.

.

प्लांट का उद्घाटन करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह प्लांट 750 लीटर प्रति मिनट की दर से मैडीकल आक्सीजन के उत्पादन को सुनिश्चित करेगा और इससे वायरस ख़िलाफ़ लड़ी जा रही लड़ाई के लिए ज़रुरी बुनियादी ढांचे को और मज़बूती मिलेगी / उन्होनें आगे कहा कि यदि तीसरी लहर आती है तो यह प्लांट आक्सीजन उत्पादन के मामलें में जालंधर को आत्म -निर्भर ज़िला बना कर इससे लडने में सहायता करेगा /

.

.

डिप्टी कमिशनर ने आगे कहा कि ज़िला प्रशासन ने आत्म-निर्भर बनने के लिए सभी प्राईवेट स्वास्थ्य संभाल संस्थानों और उद्योगों को आक्सीजन प्लांट लगाने की अपील की थी, जिसके बाद अस्पताल अपने प्लांट लगाने के लिए आगे आ रहे हैं / डिप्टी कमिश्नर ने अस्पताल के डायरैक्टरों डा.वी.पी.शर्मा, डा. हरमीत पाल सिंह, डा. राजीव भाटिया और डा. अजय मरवाहा के साथ बातचीत करते हुए अस्पताल में कोविड -19 सुविधाओं का जायज़ा भी लिया / इस अवसर पर उन्होनें कोविड -19 के मरीज़ों की देखभाल के लिए श्रीमन सुपर स्पैशलिटी अस्पताल में 10 बैंडो वाले पोस्ट कोविड आई.सी.यू. का उद्घाटन भी किया, जो कि शहर में नई शुरूआत है /

.

.

श्रीमन सुपर स्पैशलिटी अस्पताल के मैडीकल डायरैक्टर डा. वी.पी. शर्मा ने बताया कि कोविड -19 नेगैटिव रिपोर्टें मिलने के बाद भी वायरल निमोनिया कारण जिन मरीज़ों के फेफड़ों को नुक्सान हुआ है, उनको कोविड के बाद भी इंटैसिव केयर स्पोर्ट की ज़रूरत है / उन्होनें आगे कहा कि जालंधर शहर में पहली बार किसी अस्पताल की तरफ से कोविड -19 के मरीज़ों के पुनर्वास और स्वास्थ्य के लिए यह सुविधा शुरू करके नई पहल की गई है / ज़िक्रयोग्य है कि प्रशासन की अपील को देते हुए एन.एच.एस., पटेल और न्यू रूबी अस्पतालों की तरफ से अपने -अपने आक्सीजन उत्पादन प्लांट शुरू किये जा चुके हैं, जिससे जालंधर में आक्सीजन की उपलब्धता बढी है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

DC Jalandhar Ghanshyam Thori launches post covid icu andoxygen plant in shrimaan hospital Jalandhar Punjab