.
dcw chief swati maliwal take divorce from naveen jaihind here is the full update
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पति नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है / स्वाति ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी / उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने तलाक के बारे में बताया /
..
स्वाति ने अपने ट्वीट में लिखा है कि वह सबसे दुखद क्षण होता है जब आपकी परीकथा खत्म हो जाती है / मेरी खत्म हो गई है / मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है / कई बार दो बहुत अच्छे लोग एक साथ नहीं रह सकते / मैं हमेशा उन्हें याद करूंगी और उस जिंदगी को भी जो हमारी हो सकती थी /
.जैसा कि स्वाति ने अपने ट्वीट में लिखा कि कई बार दो अच्छे लोग एक साथ नहीं रह सकते / इसका एक बड़ा उदाहरण नवीन जयहिंद का एक ट्वीट है / दरअसल, स्वाति मालीवाल दिसंबर 2019 में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के दोषियों की सजा के लिए सख्त कानून बनाने के मांग के लिए कई दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठी थीं / इस दौरान उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि स्वाति को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था /
..
उस वक्त नवीन जयहिंद ने पत्नी को शेरनी और मर्दानी संबोधित करते हुए उनकी तारीफों के कसीदे पढ़े थे / उन्होंने लिखा था, स्वाति शेरनी है मुर्दा नहीं मर्दानी है / सोये हुए लोगों को जगाया जाता है, पर मुर्दों को जगाने चली है / मुर्दे कभी जागते नहीं हैं / इस जंगल में जंग जिंदा रहके लड़ी जाती है, मरके तो जंग नहीं लड़ी जा सकती / रेपिस्टों को फांसी के लिए 13 दिन से अनशन पर है / मर भी जाएगी तो 13 दिन भी याद नहीं रखेंगे लोग /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
dcw chief swati maliwal take divorce from naveen jaihind here is the full update






































