.
death toll in delhi violence rises to 38 Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली (North East Delhi) में हुई हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है / जीटीबी अस्पताल (GTB Hospital) में मरने वालों का आंकड़ा 34 पर पहुंच गया है / वहीं, हिंसा में 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं / मृतक संख्या बुधवार रात तक 27 थी, जिनमें से 25 लोगों की मौत दिलशाद गार्डन स्थिति जीटीबी अस्पाल में हुई थी /
..
जीटीबी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि हमारे अस्पताल में 24 फरवरी से 215 से अधिक दंगा पीड़ित लाए गए और उनका इलाज किया गया, हालांकि इस समय केवल 51 घायल भर्ती हैं / एक को छोड़कर बाकी सभी रोगियों की हालत स्थिर है /
.जीटीबी अस्पताल में 24 फरवरी से 25 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया और नौ की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई / लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) में बुधवार को एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई थी और एक को वहां लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था /
..
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एलएनजेपी में एक और व्यक्ति की मौत हो गई / जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भी गुरुवार को एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जिससे कुल मृतक संख्या 38 तक पहुंच गई है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
death toll in delhi violence rises to 38 Delhi






































