.
ib constable ankit sharma revealed in post mortem report was stabbed to death
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली हिंसा में मारे गए इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के कर्मचारी अंकित शर्मा की पोस्टमार्टम में कई ऐसे तथ्य सामने आए है जो झकझोर देने वाले है / पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि अंकित शर्मा पर बार-बार चाकू से कई हमले किए गए है / इसमें अंकित शर्मा के शरीर पर अनगिनत चाकू के निशान हैं, जिनमें पेट-सीने पर सबसे अधिक वार किया गया है / पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिखाती है कि अंकित शर्मा की हत्या बेरहमी से की गई /
..
आपको बता दें, अंकित शर्मा का शव 26 फरवरी को चांदबाग में नाले से मिला था / पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ / आईबी कांस्टेबल अंकित शर्मा का शव गुरुवार शाम उनके पैतृक गांव इटावा ले जाया गया / शहीद अंकित अमर रहे के नारों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया / इस दौरान प्रशासन की ओर से सलामी दी गई /
.केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान सहित विभिन्न दलों के नेता, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को सांत्वना दी / यहां उनके अंतिम दर्शन को हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी / मुखाग्नि उनके भाई अंकुर शर्मा ने दी / दिल्ली के नेहरू विहार के आम आदमी पार्टी से निगम पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन पर अंकित शर्मा की हत्या के आरोप लगे हैं /
..
अंकित के परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि हिंसा के दौरान ताहिर हुसैन और उनक समर्थक अंकित को खींचकर ले गए और उनकी हत्या करने के बाद शव नाले में फेंक दिया / पार्षद पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वहीं आम आदमी पार्टी ने निलंबित कर दिया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
ib constable ankit sharma revealed in post mortem report was stabbed to death






































