PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने शिअद-बसपा गठबंधन को बिना शर्त समर्थन की पेशकश की,

Democratic Party of India offers unconditional support to SAD-BSP alliance

पंजाब समर्थक पार्टियां एक मंच पर इकट्ठा हो रही : सरदार सुखबीर सिंह बादल

PTB Big Political न्यूज़ : शिरोमणी अकाली दल (शिअद) -बहुजन समाज पार्टी(बसपा) गठबंधन को आज डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (डीपीआई) ने आज पंजाब समर्थक ताकतों को बढ़ावा देने तथा कांग्रेस-आप गठबंधन के नापाक मंसूबों को हराने के लिए बिना शर्त समर्थन की पेशकश की / डीपीआई अध्यक्ष परषोतम लाल चडडा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल तथा बसपा नेता डाॅ. नछतर पाल की उपस्थिति में शिअद-बसपा गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देने की पेशकश की /

.

.

इस अवसर पर श्री चड्डा ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल हमेशा गरीबों, मजदूरों तथा समाज के पिछड़े वर्गों के लिए खड़ा रहा है / मैं दलित और पिछड़े समुदायों से अपील करता हूं कि वे पंजाब समर्थक और गरीब समर्थक ताकतों को मजबूत करने के लिए एक छतरी के नीचे इकटठा होने की अपील करता हूं गरीब और पिछड़े तबके के हितों की रक्षा की गारंटी देने वाली सरकार बनाने का ऐसा अवसर दोबारा नही आएगा / हमें इसे किसी भी कीमत पर खोना नही चाहिए /

.

मीडिया से बातचीत करते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हमारा उददेश्य किसानों, गरीबों , मजदूरों तथा व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर एकत्र करना है / उन्होने कहा कि शिरोमणी अकाली दल ने हमेशा पिछड़े वर्ग के लिए काम किया है / पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल ने आज चल रही सभी दलितों और पिछड़े वर्ग के लिए जन कल्याण योजनाओं, बुढ़ापा पेंशन, आटा-दाल स्कीम , शगुन स्कीम की शुरूआत की थी /उन्होने कहा कि इसी तरह सरदार परकाश सिंह बादल ने सभी समुदायों के धार्मिक पूजा स्थल चाहे राम तीर्थ हो यां कुरलगढ़ में गुरु रविदास स्मारक की देखभाल करने की जिम्मेदारी बहुत अच्छे ढ़ंग से निभाई /

.

सरदार बादल ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल ने लोगों के साथ साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की इच्छाओं को समझा जबकि इसके विपरीत कांग्रेस तथा आप ने पंजाब के लोगों को सत्ता हथियाने के लिए लोगों को मुर्ख बनाया / उन्होने कहा कि अब भी कांग्रेस पार्टी राज्य की जनता को उनके भाग्य के सहारे छोड़कर अंतर्कलह में व्यस्त है / उन्होने कहा कि यह बात नवजोत सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कुर्सी से नीचे उतारने के लिए सभी का साथ दिया तथा पंजाबियों की भलाई के लिए कुछ भी नही किया / उन्होने पूछा कि मुझे एक मंत्री के रूप में सिद्धू की एक उपलब्धि दिखाओ /

.

पंजाब के आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल द्वारा की जा रही धोखाधड़ी के बारे में बोलते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि अगर केजरीवाल पंजाब में 300 यूनिट मुफ्त बिजली वादे को लागू करने में वास्तव में गंभीर हैं तो उन्हे पहले इसे दिल्ली में लागू करना चाहिए /सरदार बादल ने कहा कि केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में स्वीकार किया कि अगर 300 यूनिट से एक भी यूनिट ज्यादा आने पर पूरे बिल का भुगतान करना होगा /

.

उन्होने कहा कि यही दिल्ली में है जहां उपभोक्ताओं को पूरे बिल का भुगतान करना पड़ता है, अगर वे एक भी यूनिट 200 यूनिट साइकिल से अधिक इस्तेमाल करती है, तो उन्हे पूरा बिल भरना पड़ता है / इस अवसर पर डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (डीपीआई) पंजाब के अध्यक्ष दर्शन सिंह गिल, एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर, पवन कुमार टीनू, डाॅ. सुखविंदर सुक्खी, गुरप्रताप सिंह वडाला, बलदेव सिंह खैहरा, सर्बजीत सिंह मक्कड़ तथा कुलवंत सिंह मनन मौजूद थे /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें