PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

DGP Jail मर्डर केस मामले में आरोपी नौकर की तस्वीर की गई जारी, जम्मू-राजोरी में Internet बंद,

dgp jail murder picture of accused servant released internet shutdown jammu rajori

PTB Big न्यूज़ जम्मू : जम्मू-कश्मीर के डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया की सोमवार रात गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने डीजीपी का कांच की बोतल से गला रेता। साथ ही पेट और बाजू पर कई वार किए। हत्यारे ने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जलाने की भी कोशिश की।

एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि डीजीपी लोहिया का नौकर यासिर अहमद इस वारदात का मुख्यारोपी है। आरोपी रामबन का रहना वाला है। वह करीब 6 महीने से उनके घर में काम कर रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यासिर व्यवहार में काफी अक्रामक था। वह अवसाद में भी था।

पुलिस ने आरोपी नौकर की तस्वीरें जारी की हैं। आज गृहमंत्री अमित शाह भी जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। वह आज राजोरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए जम्मू और राजोरी के कुछ हिस्से में इंटरनेट सेवा को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है।

Latest News