PTB News

Latest news
पीएसईबी जिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आइवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्राओं ने बी वाक कॉस्मेटोलॉजी सेमेस्टर VI के जी एन डी यू... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਮਿਊਜਿਕ ਵੋਕਲ) ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿਚੋਂ ਮ... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के किकबॉक्सरों ने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक, केसरी ग्लोबल स्कूल जालंधर में बड़े उत्साह से मनाया गया 12 सितंबर 2026 को दादा-दादी दिवस, चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में ‘चेयरमैन क्रिकेट ग्राउंड’ का उद्घाटन, नाइट क्रिकेट मैचों का आ... एच.एम.वी. की छात्राओं ने (PGDFS), Semester II,यूनिवर्सिटी परीक्षाओं (मई 2026) में टॉप तीन स्थान हासि... वासल एजुकेशन का संकल्प: शिक्षकों के सशक्तिकरण ,विद्यार्थियों और सभी कर्मचारियों के समग्र विकास पर के... पंजाब पुलिस के 2 SHO पर लगा लाखों की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप, एक गिरफ्तार पंजाब : बच्चों से भरी स्कूल बस व PRTC बस से हुई जोरदार टक्कर, 10 से 15 छात्र हुए घायल, ड्राइवर की टू...

बड़ी ख़बर : प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पर हुआ कातिलाना हमला, डीजीपी मिलने पहुंचे अस्पताल, आरोपियों को लेकर क्या कहा,

dgp-sanjay-kundu-met-state-congress-general-secretary-bamber-thakur-in-the-hospital

.

.

PTB Big न्यूज़ बिलासपुर : डीजीपी संजय कुंडू शनिवार को पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर से मिलने अस्पताल पहुंचे और उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान कुंडू ने कहा कि बंबर पर हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जबकि अन्य की गिरफ्तारी भी जल्द होगी। डीजीपी ने कहा कि विधानसभा के कारण इस मामले पर कुछ ज्यादा नहीं बोल सकते हैं।

.

.

इसकी जानकारी खुद सीएम विस सत्र में देंगे। कुंडू ने इस घटना के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और उसके बाद घटना स्थल का दौरा किया। बता दें शुक्रवार को बिलासपुर शहर के साथ लगते मंडी भराड़ी के पास रेल लाइन का निर्माण कर रही कंपनी के कार्यालय में पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर पर कुछ युवाओं ने जानलेवा हमला कर दिया था। उनके दोनों बेटों के साथ भी मारपीट की। मारपीट में बंबर ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

dgp-sanjay-kundu-met-state-congress-general-secretary-bamber-thakur-in-the-hospital

.

उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। शिकायत मिलने पर सदर थाना में हत्या का प्रयास करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 11 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया। वहीं, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के विरोध में शनिवार को बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। हमले के विरोध में कांग्रेस ने चंपा पार्क के पास सदर भाजपा विधायक त्रिलोक जम्बाल और भाजपा का पुतला जलाया।

.

.

.