PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में हुए Double Murder का किया पंजाब पुलिस ने बड़ा खुलासा, बेटे ने ही करवा दिया माता-पिता का सुपारी देकर कत्ल,

double murder case solved son gave contract kill mother and father Punjab Ludhiana

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना शहर के जीटीवी नगर में हुए दोहरे हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति की हत्या उसके बेटे ने सुपारी देकर करवाई थी। पुलिस ने उसे देर रात को ही गिरफ्तार कर लिया था और उससे पूछताछ की जा रही है। वायु सेना से रिटायर्ड अफसर भूपेंद्र सिंह और उनकी पत्नी सुखविंदर कौर के शव बुधवार सुबह घर की दूसरी मंजिल पर से मिले थे। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि घर में 3 लोग घुसे थे और उनकी तरफ से दोनों पति पत्नी का गला दबाकर हत्या की गई है।

पुलिस कल पूरा दिन इनके रिश्तेदारों पर नजर रखे हुए थे और इनकी गतिविधियों को चेक कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने भूपिंदर सिंह के दोनों जमाई और बेटे से देर रात तक पूछताछ की गई, जिसमें व पुलिस के सवालों के जवाब नहीं दे सका और उसने कबूल किया कि उसने पैसे देकर हत्या करवाई है। अभी हत्या करने के कारणों और पैसों के लेनदेन संबंधी कुछ भी बात सामने नहीं आई है। पुलिस कमिश्नर डा. कौस्तूभ शर्मा इस संबंधी पत्रकार वार्ता कर सकते हैं।

double murder case solved son gave contract kill mother and father Punjab Ludhiana

पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्यारों के घर में घुसते और बाहर निकलते की वीडियो मिली है। हत्यारों की फोटो एक अन्य सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। उनमें से एक के हाथ में डीवीआर भी दिखाई दे रही है। हत्यारे आटो में आए थे। आटो को घर से कुछ दूरी पर खड़ा किया था। वारदात के बाद उसी आटो में सवार होकर चंडीगढ़ रोड पर माई की दरगाह तक गए और वहां से फिर अलग-अलग हो गए थे।

सिविल अस्पताल में डॉ. चरणकमल और उनके साथी डाक्टर ने शवों का पोस्टमार्टम किया। इसमें सामने आया कि पहले भूपिंदर सिंह की हत्या की गई थी। उनका गला हाथ से दबाया गया था और बाईं टांग को भी किसी चीज से दबाया गया था। टांग पर चोट का निशान है। वहीं, हत्यारों ने उनकी पत्नी का गला किसी कपड़े से दबाया था और उनके मुंह को किसी चीज से कवर कर दिया था। उनकी मौत दम घुटने के कारण हुई थी।