PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब के पूर्व हैल्थ मंत्री रहे विजय सिंगला पर मडराने लगी एक और नई मुसीबत,

sacked punjab minister vijay singla is now under ed lens

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के पूर्व हैल्थ मिनिस्टर डॉ विजय सिंगला करप्शन मामले में गिरफ्तार होने के बाद अब वह एक नई मुसीबत में फंस संकते है। दरअसल, विजय सिंगला अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के निशाने पर आ गए है।

ED के सूत्रों ने बताया कि सिंगला के खिलाफ एफआईआर की कॉपी मिली है, ताकि वह पहले इसकी जांच कर सके। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत आता है लेकिन फिर भी वे पहले इसकी जांच करेंगे। स्टिंग ऑपरेशन के दौरान रिकॉर्ड की गई एक ऑडियो क्लिप में सिंगला ने टेंडर के बदले “शुकराना” के नाम पर कमीशन मांगा था।

बठिंडा के ठेकेदार से यह शुक्राना मांगा गया था, जिसमें मंत्री सिंगला का करीबी रिश्तेदार भी शामिल है। यह एक महत्वपूर्ण सबूत है। ईडी के सूत्रों ने बताया कि अगर इस ऑडियो क्लिप में बताए गए ‘रिश्वत’ के जरिए किसी ठेकेदार को सरकारी ठेके देने के एवज में पैसा कमाया जा रहा है

तो ऐसे मामले की ईडी द्वारा आगे की जांच की जा सकती है। आपको बता दें कि डॉ. विजय सिंगला पर 1 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले पर खुद पुलिस केस दर्ज करने का आदेश दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. विजय सिंगला ने अपना गुनाह भी कबूला है।