double whammy on common man lpg cylinder becomes costlier after milk Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ दिल्ली : बढ़ती महंगाई के इस दौर में आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है / आज से रसोई गैस की कीमतों में इजाफा हो गया है / सरकारी तेल कंपनियों ने घर में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 25.50 रुपये बढ़ा दिया है / इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का भाव 834.50 रुपये हो गया है / इसके अलावा अब आज से कोलकाता में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर का भाव 861 रुपये, मुबई 834.5 और कोलकात में 850 रुपये पर पहुंच गया है /
. .आपको यह भी बता दें कि देश में दूध भी आज से महंगा हो गया है / दूध और गैस की बढ़ती कीमतों ने रसोई बजट बिगाड़ दिया है / इसके पहले जून महीने के दौरान 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था / तेल कंपनियों ने अप्रैल महीने में 14.2 किलोग्राम रसोई गैस की कीमतों में 10 रुपये की कटौती की थी / मई में इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था, हालांकि, 19.2 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में 123 रुपये का इजाफा हुआ था /
..
कमोडिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलिम उत्पादों के दाम तेजी से बढ़ रहे है / भारत अपनी जरुरत का 80 फीसदी कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है / यह कीमतें बाजार से जुड़ी हैं / ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम में वृद्धि होने पर घरेलू बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ जाते हैं / इस साल जनवरी महीने में राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर तक कर दिया गया था /
. .15 फरवरी को कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया गया है, जिसके बाद यह 769 रुपये पर पहुंच गया / इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडरों के दाम में एक बार फिर इजाफा, जिसके बाद कीमतें 794 रुपये तक पहुंच गई / मार्च की बढ़ोतरी के के बाद कीमतें 819 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई थी / औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा के एक्सचेंज रेट के हिसाब से एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होते हैं / इसी वजह से LPG सिलेंडर की सब्सिडी की रकम में भी हर महीने बदलाव होता है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
double whammy on common man lpg cylinder becomes costlier after milk Delhi


































