PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के विभिन्न राजनीतिक दलों के दर्जनों नेता समर्थकों के साथ ‘आप’ में शामिल

Dozens of leaders of different political parties of Punjab join AAP with supporters Loksbha byelection Jalandhar

‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट पार्टी में कराया शामिल, किया स्वागत,

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आम आदमी पार्टी(आप) की नीतियों से प्रभावित होकर शुक्रवार को विभिन्न राजनितिक पार्टियों के दर्जनों नेता पार्टी के जालंधर कार्यालय में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक गुरालाल सिंह घनौर, इंदरबंस सिंह चड्ढा, जार्ज साहनी, आत्म प्रकाश बब्लू, सुभाष प्रभाकर, सौरभ भगत एवं अन्य पार्टी नेता मौजूद रहें। पार्टी में शामिल होने वालों में हरद्वारी लाल यादव सहायक कमांडेंट (सेवानिवृत्त) बीएसएफ, डॉ. जुगल किशोर पूर्व सीएमओ, रमेश, उपाध्यक्ष, पंजाब बहुजन मुक्ति पार्टी, संजय मंडल, उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जालंधर, एडवोकेट राहुल यादव, अध्यक्ष लीगल सेल समाजवादी पार्टी पंजाब,

गौरव यादव विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी जालंधर (छावनी) प्रभारी, संजय कुमार निर्वाचन क्षेत्र जालंधर उत्तरी समाजवादी पार्टी, सतनाम सिंह ढिल्लों निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी जालंधर (सेंट्रल) समाजवादी पार्टी, प्रभाकर, ब्लॉक अध्यक्ष जालंधर (पश्चिम) समाजवादी पार्टी, राहुल गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष जालंधर (पश्चिम) समाजवादी पार्टी, शांकी यादव ब्लॉक अध्यक्ष जालंधर (उत्तरी) समाजवादी पार्टी, अजय यादव ब्लॉक अध्यक्ष जालंधर (सेंट्रल) समाजवादी पार्टी और

शिवम यादव युवा अध्यक्ष पंजाब समाजवादी पार्टी और कई अन्य नेता शामिल हैं। इस अवसर पर बोलते हुए आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने दावा किया कि जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और आप सरकार के दिल्ली और पंजाब के कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं।

Latest News