PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Maharashtra के पूर्व गृह मंत्री के घर पर ED ने मारी रेड, 100 करोड़ वसूली मामले में की जा रही जांच,

ed raid on former maharashtra home minister anil deshmukhs house investigation is being done in 100 crore recovery case mumbai

ed raid on former maharashtra home minister anil deshmukhs house investigation is being done in 100 crore recovery case mumbai

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Political न्यूज़ मुंबई : पद से हटने के बाद भी महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं / अब अनिल देशमुख के नागपुर स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने छापेमारी की है / चार बड़े अधिकारी इस छापे में शामिल हैं / बता दें ईडी ने देशमुख के खिलाफ इस साल मई में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था /

.

.

ईडी ने सुबह 8 बजे से छापे की कार्रवाई शुरू है / छापे की कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सीआरपीएफ पुलिस का कड़क बंदोबस्त है / इस बीच अनिल देशमुख के घर के बाहर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनिल देशमुख घर पर नहीं है / 100 करोड़ वसूली प्रकरण में यह छापा मारा गया है / पिछले दो-तीन महीनों में कहां-कहां कितना निवेश किया गया, कैसे निवेश किया गया, इन सब मामलों की जांच की जा रही है /

.

.

गौरतलब है कि इस साल मार्च में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे / मुंबई के पुलिस आयुक्त पद से हटाकर राज्य होम गार्ड्स का महानिदेशक नियुक्त करने के बाद सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था /

.

.

सिंह ने आरोप लगाया था कि राकांपा नेता देशमुख ने कुछ पुलिस अधिकारियों को मुंबई के बार व रेस्तरां से 100 करोड़ रुपये प्रत्येक माह इकट्ठा करने का लक्ष्य दिया था / दूसरी ओर, देशमुख ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया और 5 अप्रैल को तब इस्तीफा दे दिया था जब बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को भ्रष्टाचार के आरोपों में उनके खिलाफ शुरुआती जांच करने का निर्देश दिया था / सीबीआई के बाद ईडी ने देशमुख के खिलाफ मामला दर्ज किया था /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

ed raid on former maharashtra home minister anil deshmukhs house investigation is being done in 100 crore recovery case mumbai