PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

ED ने भेजा फारूक अब्दुल्ला को समन, जाने पूरा मामला,

ED summons Farooq Abdullah know the whole matter

PTB Big News जम्मू : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला को समन जारी किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने फारूक अब्दुल्ला को 31 मई को दिल्ली में अपने मुख्यालय में जांचकर्ताओं के सामने पेश होने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) घोटाला से जुड़ा हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के राममुंशी बाग पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के आधार पर जेकेसीए पदाधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू हुई है। इस मामलें में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला भी आरोपी हैं।

ईडी का कहना है कि जांच से पता चला है कि जेकेसीए के कुछ पदाधिकारियों ने 51.90 करोड़ रुपये के जेकेसीए फंड का दुरुपयोग किया और अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक देनदारियों को निपटाने के लिए अपराध की आय का उपयोग किया है। इस केस में केस में ईडी ने अस्थायी रूप से 7.25 करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क की है। एजेंसी ने फारूक अब्दुल्ला और अन्य की 14 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।