.
.
.
education ministers son died in road accident driving car UP Bareli
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में कार और ट्रक की भिड़ंत में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के पुत्र समेत दो लोगों की मृत्यु हो गयी / टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए /
.
.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनि राज जी पुलिस ने बताया कि बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरीदपुर कस्बे के पास मंगलवार देर रात यह हादसा उस समय हुआ जब गोरखपुर में विवाह समारोह होने जा रहे मंत्री पुत्र अंकुर पांडेय की कार एक ट्रक से टकरा गई /
.
.
इस हादसे में अंकुर और उसके मित्र मुन्ना गिरी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि गंभीर रुप से घायल ज्ञानेंद्र को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है / पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
education ministers son died in road accident driving car UP Bareli






































