PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

सेना ने मार गिराया मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकी, दूसरे को पकड़ा जिंदा, ग्रेनेड बरामद,

encounter at Mochwa area of Budgam says Kashmir Zone Police Jammu Kashmir

PTB Big न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : जम्मू कश्मीर के बडगाम के मोचवा इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई / इस मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है और एक जिंदा पकड़ा गया है / उसके बाद से एके-47 राइफल और एक पिस्टल बरामद हुई है / घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है /

.

.

बडगाम मुठभेड़ पर IGP कश्मीर ने कहा कि मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया / उसके पास मिली डायरी में दूसरा आतंकवादी कहां छुपा है, इसकी जानकारी लिखी थी, दूसरे आतंकवादी को पकड़ लिया गया, उसके पास से पिस्टल और ग्रेनेड मिला / वह जिस ट्रक में भाग रहा था उसके ड्राइवर को पकड़ लिया गया /

.

.

खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा मोचवा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, तभी इलाके में छिपे आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी / इसके बाद जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की. जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी / इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे /

.

.

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा था कि यह तीन-चार आतंकवादियों का एक समूह है, जिनमें से दो विदेशी आतंकवादी हैं / हमें लगता है कि वे कश्मीर से इस ओर आए हैं / सिंह ने बताया कि सुरक्षा बल जिले के वन क्षेत्र में पिछले एक महीने से आतंकवादियों के एक समूह की तलाश कर रहे थे / हमें इस संबंध में थानामंडी से जानकारी मिली और वन क्षेत्र में आतंकवादियों तक पहुंचते ही मुठभेड़ शुरू हो गई / 

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें