PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के एन.सी.सी. कैडेट्स ने हथियार और रक्षा उपकरण प्रदर्शनी और बी.एम.पी. राइड ... एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर विभाग मल्टीमीडिया द्वारा ‘मशीनैक्स - 2026’ एक्सपो का शैक्षणिक भ्रमण, डॉ. रोहन बौरी ने किया ऐतिहासिक डिफर्ड लाइव नेत्र शल्य उपचार, इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर को मिला राष्ट्... अब टोल नहीं चुकाने पर गाड़ी नहीं बेच पाएंगे मालिक, नहीं मिलेगा नेशनल परमिट भी, सुबह-सुबह पुलिस और लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों के बीच में चली गो-लियां, तीन को किया गिरफ्तार, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी की चमक बरकरार, सर्राफा बाजार के जानिए अपडेट्स मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पतंग उड़ाते समय प्लास्टिक डोर का इस्तेमाल न करने का कड़ा मैसेज... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने 7-दिवसीय एन एस एस स्पेशल कैंप का आयोजन किया, आईवी वर्ल्ड स्कूल में “ट्विस्ट द टेल” – बसंत पंचमी पर पतंग निर्माण गतिविधि का रंगारंग आयोजन, रचनात्म...
Translate

किसान नेता राकेश टिकैत को दी एक व्यक्ति ने धमकी, पुलिस ने इंजीनियर आरोपी को किया गिरफ्तार,

engineer jitender kumar threatening rakesh tikait arrested

engineer jitender kumar threatening rakesh tikait arrested

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को धमकी देना इंजीनियर जितेंद्र कुमार को भारी पड़ गया है / मुजफ्फरनगर निवासी भाकियू के एक कार्यकर्ता की तहरीर पर कौशांबी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी इंजीनियर जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है / पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया है / आपको यह भी बता दें आरोपी किसानों के मुद्दे को लेकर राकेश टिकैत से नाराज चल रहा था जिसकी वजह से उसने जान से मारने की धमकी दी थी / इससे पहले राकेश टिकैत को 21 मई को भी धमकी मिली थी / उस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है /

.

.

.

मुजफ्फरनगर कोतवाली के रहने वाले प्रज्ज्वल त्यागी उर्फ मन्नू त्यागी भाकियू के कार्यकर्ता हैं / उन्होंने कौशांबी पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नंबर पर 4 मई से एक नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरे मेसेज आ रहे थे साथ ही गाली-गलौज कर अभद्रता की जा रही है / उन्होंने 27 मई की रात को कौशांबी थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी /

.

.

इस मामले में पुलिस के अधिकारीयों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर एसएचओ कौशांबी महेंद्र सिंह और उनकी टीम ने जांच कर शुक्रवार रात में आरोपी जितेंद्र कुमार निवासी दिल्ली जनकपुरी को गिरफ्तार किया है / वह पेशे से इंजीनियर है / पुलिस ने उसके पास से मोबाइल बरामद किया है / मोबाइल से धमकी वाले मेसेज भी मिले हैं / पूछताछ में आरोपी का कहना था कि वह इनकी मांगों से सहमत नहीं था इसकी वजह से ही उसने ऐसा किया /

.

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

engineer jitender kumar threatening rakesh tikait arrested

Latest News