PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਜੱਟ ਸਿੱਖ ਕੌਂਸਿਲ ਵਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਅਤੇ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ, इनोसेंट हार्ट्स में मैटेवर्स सत्र : भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए विद्यार्थी, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मान नगर के स्टूडेंट विराज शर्मा ने ग्रुप का नाम रोशन किया, पी सीएम एस डी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, जालंधर ने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया, Prof. (Dr.) Vikrant Sharma, Dean, GNA University, Achieves ISTE Best Engineering Administrative Awar... अपनी गलती सुधाने में लगी IndiGo AirLines, यात्रियों को भविष्य में देने जा रही है बड़ा तोहफा, Tata Sierra ने रफ्तार के बाद अब माइलेज में रचा बड़ा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम सदन में सिगरेट फूंक रहे सांसद…भारत में बैन ई-सिगरेट पीने पर शुरू हुआ बवाल, हिमाचल में एक साथ 20 कंपनियों पर पड़ी पुलिस की रेड, भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित--श्वेत मलिक
Translate

पंजाब से बड़ी ख़बर, वकील ने शरेआम व्यक्ति पर चलाईं गोलियां, एक की हुई मौत, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका,

lawyer opened fire on a person Death of one Gudaspur Punjab

lawyer opened fire on a person Death of one Gudaspur Punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के जिला गुरदासपुर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां आज सुबह हुए एक ज़मीनी विवाद में गोलियां चलने से एक 50 साल के व्यक्ति मौके पर ही मौत हो गई / इस वारदात में मृतक की पत्नी मनजीत कौर और मृतक का भतीजा गुरप्रीत सिंह भी गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया / सभी घायलों को पास ही के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है /

.

.

वहीं इस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस को जानकारी देते हुए मृतक की भाभी दलबीर कौर ने बताया कि उसका जेठ बलविंदर सिंह और उसके पुत्र गुरप्रीत सिंह आज सुबह खेतों में भिंडियों की फ़सल की देखभाल करने के लिए आये हुए थे / इस दौरान उसका चाचा अमरीक सिंह जोकि पेशे के वकील है, उनकी ज़मीन पर कब्ज़ा करने की नीयत के साथ खेत में आ गया /

.

.

इस दौरान जब उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की उसने पिस्तौल के साथ चार फायर कर दिए, जिनमें से 2 गोलियां बलविंदर सिंह को जा लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और एक गोली उसकी जेठानी मनजीत कौर के कंधे पर लगी और एक उसके पुत्र की छाती में लगी, जिसके कारण वह घायल हो गए / वहीं दूसरी तरफ घटना स्थान पर घटना की सुचना मिलते ही पहुँचे DSP सुखपाल सिंह ने कहा कि उनको सूचना मिली थी कि ज़मीनी झगड़े को लेकर गांव में गोलियां चली हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है /

.

.

उन्होंने बताया कि बलविंदर सिंह ने तीन कनाला ज़मीन अमरीक सिंह को बेची थी और अमरीक सिंह का कहना है कि वह यह ज़मीन लेना चाहता है जिसमें भिंडियाँ लगी हुई हैं, लेकिन बलविंदर सिंह उसको कोई ओर ज़मीन दे रहा था, इसलिए इन दोनों का झगड़ा हो गया और अमरीक सिंह ने गोलियां चला दी / फ़िलहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है व आगे की करवाई की जा रही है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

lawyer opened fire on a person Death of one Gudaspur Punjab

Latest News