.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Fashion Show Adviteeya – 2019 in SD College for women jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : प्रेमचंद मारकंडा एस. डी. कॉलेज फॉर वीमेन, जालंधर के स्नातकोत्तर फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से फैशन शो अद्वितीय–2019 का भव्य आयोजन किया गया / जिसके मुख्य अतिथि एडिशनल डिप्टी कमिश्नर श्री हिमांशु जैन तथा जॉइंट कमिश्नर, कारपोरेशन श्रीमती अक्षिता जैन थी /

प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री पुरुषोत्तम लाल, जॉइंट सेक्रेटरी श्री विनोद दादा जी, प्रिंसिपल डॉ. किरण अरोड़ा, विभागाध्यक्ष श्रीमती सुनीता भल्ला ने अतिथियों का पुष्पित अभिनन्दन किया / इस गाला शो में 12 राउंड थे, जिनमें एलिगेंट क्वीन, बहु मुटियार, दृप्पद कस्टस, इंडो वेस्टर्न, वैलेंटाइन, कॉर्पोरेट, वैपायर, किड्स, यूजऩ ऑफ़ इंडो वेस्टर्न इनोवेटिव राउंड थे /

इस गाला शो के निर्णायक जैलदार सरदार परगट सिंह जी (प्रोडूसर एंड डॉयरेक्टर पंजाबी मूवीज), डॉ. अमिता शर्मा (गिनकोलॉजिस्ट, सेंट्रल हॉस्पिटल), श्रीमती सोफली कृष्णा चौहान (प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर) थे / सभी राउंड रचनात्मक, स्टाइलिश व अत्यंत आकर्षक थे / प्रत्येक राउंड में से बेस्ट डिज़ाइनर, बेस्ट मॉडल्स चुने गए तथा उनके कार्य की अत्यंत प्रशंसा की गई /

इस समारोह में प्रबंधकीय समिति के सदस्य श्री टी. ऍन. लामा, ऍन. आर आई. श्री सुखी बाथ उपस्तिथ थे / इस समारोह में उपस्तिथ अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए / इस शो में चयनित डिज़ाइनर को पुरूस्कार बांटे गए / बेस्ट मॉडल्स रमन, राजनीत, दामिनी, गीतांजलि, नगमा, टेमिना, सान्वी, दीक्षा और बेस्ट डिज़ाइनर भारती महेन्द्रू, भारती, सुमन, अमनप्रीत, सोनाली, रीता, सिमरन, दीक्षा, डॉली, मनीषा, रमन, किरण और रीना चुने गए /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Fashion Show Adviteeya – 2019 in SD College for women jalandhar

































