PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

जालंधर की महिला वकील से महिला ट्रैवल एजेंट ने ठगे लाखों, FIR हुई दर्ज,

Female travel agent duped lakhs from Jalandhar female lawyer FIR registered Rama Mandi Thana SHO Rajesh Kumar Arora

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां की एक महिला वकील को ही एक महिला ट्रैवल एजेंट ने अपनी ठगी का शिकार बना लिया और उससे लाखों रूपये ठग लिए। मामला जालंधर के रामा मंडी के अधीन पड़ते कोट रामदास इलाके से जुड़ा हुआ है। जहां इंग्लैंड में लॉ की पढ़ाई का झांसा देकर पड़ोस में रहने वाली मां-बेटी ने ठग लिए।

इस संबंधी पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत में मोनिका पुत्री राम सरूप निवासी मोहल्ला कोट राम दास ने आरोप लगाए कि वह जालंधर की अदालत में वकील के रूप कार्यरत हैं और इसी पेश में एल.एल.एम. की डिग्री हासिल करने के लिए विदेश में पढ़ना चाहती थी, जिसके चलते पड़ोस में ही बलविंद्र कौर ने उसको बताया कि उसकी बेटी प्रीत कौर दो साल से इंग्लैंड में रह रही है और वहां पर एक ट्रैवल एजेंट का काम करती है।

इसी बीच एक सप्ताह के बाद बलविंद्र कौर उसके घर आई और उसने अपनी बेटी प्रीत कौर से फोन उसकी बात करवाई, जिसने उसे आश्वासन दिया कि इंग्लैंड जाने के लिए 2,90000 रुपए लगेंगे। इसी बीच जनवरी 2022 को बलविंद्र कौर को इंग्लैंड के एक कॉलेज फीस के लिए 1 लाख 90 हजार रुपए दिए ताकि कॉलेज से ऑफर लेटर मिल सकें।

जब उसे पैसे दिए एक महीना बीत गया परंतु कोई ऑफर लेटर नहीं मिला तो उसने आरोपी के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। वहीं इसी बीच बलविंद्र कौर फाइल प्रोसेस के नाम पर उससे 50,000 और ले लिए परंतु उसे इंग्लैंड पढ़ने के लिए नहीं भेजा। इसके बाद पीड़िता ने जब पैसे वापस मांगे तो उक्त मां-बेटी उन्हें जान से मारने की धमकियां देने लगी थी।

इसके बाद पुलिस में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर जांच कर धारा 406, 420 के तहत बलविंद्र कौर, प्रीत कौर निवासी सुच्ची पिंड ग्रीन काऊंटी के खिलाफ पुलिस थाना रामामंडी में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बलविंद्र कौर की तलाशी में छापे भी मारे हैं।

Latest News