PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहा है, इसके लिए विद्यालय में समय – समय पर विभिन्न गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। इसी श्रृंखला में एक और कड़ी जोड़ते हुए विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय टाइगर दिवस के अवसर पर अलग अलग प्रतियोगिताएं करवाई गई,जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
छात्रों ने फेस मास्क, फेस मास्क विद क्राफ्ट, फेस पेंटिंग,निबंध लेखन गतिविधि आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।इस अवसर पर छात्रों को वृत्तचित्र के दवारा टाइगर की दिनचर्या और उसके रहन सहन के बारे में बताया गया । इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को जंगली जानवरों की लुप्त होती जा रही प्रजातियों के प्रति जागरूक करना था। छात्रों ने इस बात को भी समझा कि प्रकृति में प्रत्येक जीव का अपना महत्व है अतः हमें उनके बचाव और सुरक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए।
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर की वरिष्ठ प्रधानाचार्य श्रीमती एस.चौहान जी ने इस कार्य के लिए आइवियन्स द्वारा किए गए प्रयत्नों और उत्साह की खूब प्रशंसा की। वासल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान के.के वासल जी, चेयरमैन संजीव वासल जी, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी, सी. ई.ओ राघव वासल जी तथा निर्देशिका श्रीमती अदिती वासल जी ने भी सभी छात्रों तथा शिक्षकों के प्रयत्नों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं अतः भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।




































