PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पहाड़ से टकराई HRTC की बस, एक की मौत, 30 से ज्यादा घायल, राहत व् बचाव कार्य जारी,

HRTC bus collided with mountain one killed more than 30 injured

PTB Accident News मंडी : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के पास एचआरटीसी की बस का एक बड़ा एक्सीडेंट हुआ है. एचआरटीसी की बस पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसमें 25 से 30 लोग घायल हो गए हैं. हादसे में बस चालक की मौत हो गई है . हादसे की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी से एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है. वहीं, एसपी मंडी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं.

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह बस मनाली से शिमला जा रही थी. पंडोह के ऊपर कैंची मोड़ के पास बस अनियंत्रित हो गई जिस कारण पहाड़ से टकरा गई. हादसे के समय बस में 25 से 30 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकतर को मामूली चोटें आई हैं. वहीं, बस चालक की मोके पर ही मौत हो गई . एक बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया रहा है. घायलों को उपचार के लिए जोनल हास्पिटल मंडी लाया गया है.