fir lodged against phagwara corona safety protocol action comedian sugandha mishra more crowd than marriage was engaged action also on hotel management Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “मनोरंजन” न्यूज़ जालंधर : जालंधर में बीते कुछ दिन पहले ही देश की प्रसिद्ध कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा जिसकी रीति रिवाज के साथ शादी जालंधर के स्थानीय होटल में हुई थी अब विवाद में आ गई हैं / दरअसल फगवाड़ा में Corona सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है / आरोप है कि उनकी शादी के समारोह में पाबंदी से ज्यादा भीड़ जुटी थी / इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने यह कार्रवाई की गई है /
. .सुगंधा के अलावा संबंधित होटल के प्रबंधन के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है, हालांकि किसी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है / आपको बता दें कि 9 दिन पहले ही कॉमेडियन और प्लेबैक सिंगर सुगंधा मिश्रा की शादी कॉमेडियन डॉ. संकेत भोंसले के साथ हुई थी / 26 अप्रैल को यह समारोह फगवाड़ा स्थित क्लब कबाना रिजॉर्ट में हुआ था /
..
शादी के एक दिन पहले ही पहुंचे बारातियों को पूरे 24 घंटे क्वारैंटाइन रहना पड़ा था / जब शादी की तारीख तय हुई थी तो इसकी पुष्टि करते हुए सुगंधा की मां सविता ने कहा था कि पहले यह शादी दिसंबर में होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण शादी की तारीख बार-बार बदलनी पड़ी / परिवार की कोशिश थी कि शादी समारोह बड़ा किया जाए, लेकिन कोरोना के कारण ये काफी प्राइवेट समारोह होगा /
. .शादी में दोनों परिवारों के करीबी लोग ही शामिल होंगे / इस दौरान कोविड की सभी गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा / अब शादी के 9 दिन बाद फगवाड़ा के थाना सदर में सुगंधा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है / अगर पुलिस कार्रवाई पर गौर करें तो सुगंधा और उनके परिवार का यह दावा सिर्फ दावा ही साबित हुआ / FIR के मुताबिक प्राइवेट कहे जा रहे इस शादी समारोह में 100 से ज्यादा लोग जमा थे, जब सरकार की तरफ से 40 से ज्यादा की भीड़ इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई गई थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
fir lodged against phagwara corona safety protocol action comedian sugandha mishra more crowd than marriage was engaged action also on hotel management Punjab































