PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Corona Vaccine बनाने वाले Adar Poonawalla ने मिल रही धमकियों के बाद मांगी Z+ सुरक्षा,

A writ petition is filed in Bombay HC seeking Z plus security for Adar Poonawallah Delhi

A writ petition is filed in Bombay HC seeking Z plus security for Adar Poonawallah Delhi

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ मुंबई : सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला और उनके परिवार को जेड प्लस सुरक्षा की मांग के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर हुई है / पूनावाला ने हाल ही में दावा किया था कि उन्हें कोविड वैक्सीन के लिए बड़ी संख्या में फोन कॉल्स आ रहे हैं और उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं / ये दावा उन्होंने अपने परिवार के साथ लंदन पहुंचकर किया था /

.

.

अब याचिकाकर्ता ने कोर्ट से कहा है कि अदार पूनावाला को जो धमकियां मिली हैं उसके आधार पर उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी जानी चाहिए / सीरम संस्थान और उनकी संपत्तियों की रक्षा की जानी चाहिए, साथ ही राज्य सरकार को इस मामले में FIR दर्ज करने का आदेश देने की भी मांग की है, हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से अदार पूनावाला को वाय श्रेणी सुरक्षा पहले ही मिली हुई है /

.

.

दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुखिया अदार पूनावाला का कहना है कि फोन कॉल सबसे बुरी चीज है / उन्होने कहा था कि कॉल करने वालों में भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्री, व्यापार मंडल के प्रमुख और कई प्रभावशाली हस्तियां शामिल हैं / यह लोग फोन पर कोविशिल्ड वैक्सीन की तत्काल आपूर्ति की मांग करते हैं /

.

.

आपको यह भी बता दें, भारत में सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया की वैक्‍सीन कोविशील्‍ड को इजाजत दी गई है / सीरम इंस्टीट्यूट जिस कोविशील्ड टीके को बना रहा है, उसके लिए रिसर्च ब्रिटेन सरकार की मदद से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने किया था / वहीं जर्मन एस्ट्राजेनेका कंपनी ने उसका व्यावसायीकरण किया, जिसके बाद भारत की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट को उसके व्यापक उत्पादन में साझेदार बनाया गया /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

A writ petition is filed in Bombay HC seeking Z plus security for Adar Poonawallah Delhi