PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

मंत्री कटारूचक के बाद एक और आप नेता पर लगा महिला से शारीरिक शोषण का आरोप, महिला हुई प्रेग्नेंट, नेता सहित 4 पर दर्ज हुई FIR,

FIR registered against 4 including AAP leader for physical abuse of woman Deep kamboj Abohar PTB Big Breaking News

PTB Crime न्यूज़ अबोहर : आप पार्टी के नेता दीप कंबोज सहित 4 नेताओं के खिलाफ राजस्थान के श्रीगंगानगर थाने में एफआईआर हुई है। दरअसल, एक महिला ने शारीरिक शोषण की शिकायत दी थी, जिसके कारण यह FIR दर्ज हुई है। श्रीगंगानगर निवासी महिला का आरोप है कि उक्त नेताओं ने उसका शारीरिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई और उसके बाद नेता ने उसे बिना बताए गर्भपात की दवा भी खिला दी। महिला का आरोप है कि वह किसी काम से नेता के संपर्क में आई थी। वह काम करवाने का झांसा देकर शोषण करता रहा।

श्रीगंगानगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर दीप कंबोज, विजय कंबोज, स्माइल कंबोज, अमन कंबोज के खिलाफ धारा 376, 313, 506, 354 व 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने गुरुवार को अबोहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दीप कंबोज के खिलाफ शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए। महिला का कहना है कि वह एक के लिए दीप कंबोज के कार्यालय उससे पहली बार मिली थी, जिसके बाद दीप कंबोज व उसके साथी काम करवाने के बहाने उसका शारीरिक शोषण करते रहे। दीप कंबोज ने श्रीगंगानगर व चंडीगढ़ में उसका शारीरिक शोषण किया।

AAP नेता दीप कंबोज ने शुक्रवार देर शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महिला द्वारा लगाए गए शारीरिक शोषण के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया। उन्होंने कहा कि महिला हनीट्रैप की मास्टरमाइंड और उसने उन्हें भी हनीट्रैप में फंसाया है। महिला करीब 6 माह पहले उसके संपर्क में आई थी। उनकी बातचीत होती रही और वह उसके जाल में फंस गया। महिला ने उससे पैसों की डिमांड करनी शुरू कर दी। वह महिला के जाल में इस कदर फंस गया, जहां से निकलना उनके लिए मुश्किल हो गया।

दीप कंबोज ने बताया कि कुछ दिन पहले ही महिला ने एक महंगा फोन मांगा, जो वह नहीं दे सकता तो महिला ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दीप कंबोज ने बताया कि इस मामले में उसके ही कुछ विरोधी शामिल हैं। दीप कंबोज ने उनके नाम भी लिए। उन्होंने कहा कि उक्त लोगों ने ही महिला को उकसा कर शारीरिक शोषण के आरोप लगवाए हैं। दीप कंबोज ने बताया कि महिला ने इससे पहले कई पुरुषों को अपना शिकार बनाया और उनसे मोटी रकम वसूली है।

दीप कंबोज ने बताया कि 3 दिन पहले ही महिला ने उससे 30 लाख रुपए की मांग की, जिसके बाद उसने इस महिला की सच्चाई सबके सामने लाने का मन बना लिया। दीप ने बताया कि उन्होंने 2 दिन पहले फाजिल्का की एसएसपी से मिलकर मामले की पूरी जानकारी दी और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दीप कंबोज ने यहां तक कहा कि अगर उनके खिलाफ शारीरिक शोषण के आरोप सिद्ध हो जाएं तो उनका सिर व लोगों की जूतियां होंगी।

दीप कंबोज ने बताया कि उसने इस मामले की जानकारी पार्टी की सीनियर लीडरशिप को भी दे दी है। दीप कंबोज ने महिला पर यह भी आरोप लगाए कि उसके पास कई किस्म के अवैध हथियार भी हैं। दीप कंबोज ने इसकी फोटो और अलग-अलग लोगों से मेलजोल के सबूत भी पत्रकारों को दिखाए। उन्होंने कहा कि महिला राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल थी, जिसे पुलिस ने निलंबित कर रखा है। इसके बाद उसने लोगों को हनीट्रैप मामलों में फंसाना शुरू कर दिया।

लेकिन दीपक काबोज और महिला के संबंधों की चैट कुछ और ही बयान कर रही है। इन दोनों के आपत्तिजनक फोटो और चैटिंग लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हजारों लोग हल्का इंचार्ज द्वारा की गई गंदी हरकत से दंग है। जिक्रयोग है कि कल एक युवती ने अबोहर में प्रेस कांफ्रेंस कर हल्का इंचार्ज पर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करने के कथित संगीन आरोप लगाए थे।

Latest News