.
firing on two home guard jawan during interrogation with boys at manali himachal Pardesh HP
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ कुल्लू : मनाली में पुलिस पर चार बदमाशों ने हमला कर दिया / रात को गश्त के दौरान होमगार्ड के दो जवानों ने पूछताछ की तो बदमाशों ने उनपर गोलियां बरसाईं, जिसमें एक होमगार्ड जवान घायल हो गया / मामले में तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है, जबकि गोली चलाने वाला अभी तक फरार है /
..
पुलिस को दिए बयान में होमगार्ड तिखु राम ने बताय कि वह सहयोगी नरेश कुमार के साथ गश्त पर था और मॉडल टाउन मनाली में ड्यूटी दे रहे थे / रात करीब 1.30 बजे के करीब सड़क पर घूम रहे चार लोगों से उन्होंने पूछताछ की तो वे होमगार्ड जवानों से उलझ पड़े / उन्होंने डंडे से मारपीट शुरू कर दी व एक शख्स ने नरेश पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया /
..
पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलते ही आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई / घायल होमगार्ड के जवान को मिशन अस्पताल में भर्ती किया गया है / पुलिस ने चार में से तीन को पकड़ लिया है / आरोपितों की पहचान संदीप गांव समाहण डाकघर मनाली, आकाश ज्वाला नगर चौक शहादरा दिल्ली और कर्ण पुत्र अजय कुमार निवासी मुहल्ला बजरी कंपनी पठानकोट के रूप में हुई है /
..
गोली चलाने वाला मुख्य आरोपित देहरादून का रहने वाला बताया जा रहा है / पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है / मिशन अस्पताल के डॉक्टर ए फिलिप ने बताया घायल होमगार्ड जवान की स्थिति खतरे से बाहर है / उन्होंने बताया कि जवान को सिर पर भी चोट लगी है / मनाली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है / एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने इस मामले की जानकारी स्थानीय मीडिया को दी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
firing on two home guard jawan during interrogation with boys at manali himachal Pardesh HP

































