PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

इस राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे, बहू और पोती की अपनों ने ही कर डाली बेरहमीन के साथ हत्या, यह थी बड़ी वजह,

former deputy cm pyarelal kanwar family killed in korba village madhya pradesh

former deputy cm pyarelal kanwar family killed in korba village madhya pradesh

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेशके पूर्व उप मुख्यमंत्री प्यारेलाल कंवर के बेटे हरीश कंवर, बहू सुमित्रा कंवर और उनकी चार साल की बेटी आशी की हत्या कर दी गई है / छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्यारेलाल कंवर के परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई /

.

.

हैरत की बात ये है कि वारदात को किसी पराये ने नहीं बल्कि हरीश कंवर के भाई हरभजन कंवर ने ही अंजाम दिया / बताते हैं कि संपत्ति पर कब्जे को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था / इस अमानवीय साजिश में हरभजन की पत्नी, उसका साला और एक दोस्त भी शामिल था / कहा जा रहा है कि हरीश ने एक साल से एक संपत्ति पर कब्जा कर रखा था, जिसके चलते विवाद में यह घटना हुई /

.

पुलिस ने बताया कि जिले के भैसमा गांव में तीनों के शव मिले हैं / इधर घटना सुनने के बाद कांग्रेस के मंत्री जय सिंह अग्रवाल समेत वरिष्ठ नेता उनके घर पर पहुंचे हैं / कोरबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना ने कहा कि हरीश कंवर, सुमित्रा कंवर और आशी कंवर का शव घर से बरामद किया गया है /

.

पुलिस ने हरभजन कंवर, उसके साले परमेश्वर और दोस्त रामप्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद घटना की पूरी तस्वीर साफ हो गई / पुलिस ने बताया कि हरभजन की पत्नी धनकौर और उसके भाई परमेश्वर ने ही पूरी वारदात की साजिश रची थी /

.

पुलिस सूत्रों के अनुसार हरभजन कंवर, रामप्रसाद और परमेश्वर सुबह चार बजे के आसपास हरीश कंवर के घर में घुसे थे / यहां उन्होंने सो रहे तीनों लोगों पर चाकू और हंसिए जैसे हथियारों से कई वार किए और कुछ मिनटों में ही तीनों की हत्या कर दी / जानकारी के अनुसार हरीश कंवर के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर कटने के निशान पाए गए हैं /

.

पुलिस ने बताया कि तीनों ने जब वारदात को अंजाम दिया तब हरीश की मां वहीं मौजूद थीं, जिन्होंने पूरी घटना को अपनी आंखों से देखा / वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों वहां से फरार हो गए / पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामप्रसाद बचने के लिए अपने कपड़े जलाकर अस्पताल में भर्ती हो गया था /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

former deputy cm pyarelal kanwar family killed in korba village madhya pradesh