PTB News

Latest news
जालंधर, एक दिन पहले जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा की सुरक्षा सरकार ने ली वापिस, आज खासम खास को ... सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों ने पीएसईबी कक्षा बाहरवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम किया रोशन, आईवी वर्ल्ड स्कूल की ओर से सभी मेधावी छात्रों को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार ... पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब द्वारा सत्र 2024-25 के लिए सम्मान समारोह का आ... बड़ी ख़बर, पाकिस्तान ने छोड़ा BSF जवान, गलती से बॉर्डर पार करने पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने था पकड़ा, इनोसेंट हार्ट्स में दसवीं की परीक्षा में लाइशा सारंगल व रिजुल मित्तल 98% अंक लेकर रहे प्रथम, इनोसेंट हार्ट्स में दसवीं की परीक्षा में लाइशा सारंगल व रिजुल मित्तल 98 % अंक लेकर रहे प्रथम : 27 वि... जालंधर सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी पंजाब सरकार ने ली वापिस, इस मामले में पुलिस क... आईवी वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में रचाई सफलता की नई इबारत, इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : तृषा अरोड़ा ने 99% अंक...
Translate

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के बाद ISRO के पूर्व चीफ को लेकर आई बड़ी खबर

former-isro-chief-chest-widens-on-chandrayaan-3-successful-landing-big-news

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व प्रमुख के.सिवन ने कहा कि यह अच्छी खबर है, जिसका वे गत चार साल से इंतजार कर रहे थे। सिवन ने कहा,‘‘हम इस शानदार सफलता को देखकर वास्तव में उत्साहित हैं। इसके लिए हम पिछले चार वर्षों से इंतजार कर रहे थे। यह सफलता हमारे और पूरे देश के लिए अच्छी खबर है।

सिवन 2019 में लॉन्च किए गए चंद्रयान-2 मिशन के समय इसरो के प्रमुख थे। देश का दूसरा चंद्र मिशन केवल ‘आंशिक रूप से सफल’ रहा क्योंकि अंतिम क्षणों में लैंडर से संपर्क टूट गया था। चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए सिवन ने कहा कि केंद्र सरकार भी हमारे साथ है और वे भी इस खुशी के पल को देखकर खुश होंगे। इस मिशन पर दुनिया की पैनी नजर पर उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 का विज्ञान डेटा सिर्फ भारत के लिए नहीं है, यह वैश्विक वैज्ञानिकों के लिए भी है।” उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक इस डेटा का उपयोग विश्व स्तर पर नई चीजों की खोज के लिए करेंगे।

Latest News

Latest News