PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पूर्व मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया ने पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब स प्रकाश सिंह बादल जी के आकस्मिक निधन पर गहरा सदमा और दुख किया व्यक्त,

Former Punjab Minister Manoranjan Kalia expressed deep shock and sorrow over the sudden demise of former Punjab Chief Minister S. Parkash Singh Badal Big News

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : भा.ज.पा. राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व् पूर्व मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया ने पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब स प्रकाश सिंह बादल जी के आकस्मिक निधन पर गहरा सदमा और दुख व्यक्त किया है। कालिया ने कहा है कि कालिया परिवार की दो पीढ़ियों को सरदार प्रकाश सिंह बादल के साथ काम करने का अवसर मिला है

उनके पिता स्वर्गीय श्री मनमोहन कालिया जी ने भी अपने पहले मंत्रालय में सत्तर के दशक में सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया था और मुझे भी दो बार सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला था। वह एक दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने पूरे जीवन में पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के उत्थान के लिए काम किया। जब भी उन्हें लगा कि सांप्रदायिक सद्भाव पर कोई आंच अन्य का खतरा होता था

तो वो तुरंत कारवाई करने के लिए तत्पर कार्यवाई करने के लिए तैयार रहते थे। लोगों से मुस्कराते चेहरे के साथ मिलना और समय पर पहुंच जाना सरदार बादल का स्वभाव बन गया था। सरपंच से लेकर पांच बार मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री तक उनका लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। वह एक राजनेता और एक महान राजनीतिज्ञ थे। उनकी आत्मा को शांति मिलें। ईश्वर उनके बेटे सरदार सुखबीर सिंह बादल और बादल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की हिम्मत दे। शत शत नमन!!

Latest News

Latest News