.
Fourth Day of One Week Faculty Development Program at KMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2०19 की रैकिंग अनुसार) जालंधर के साईंस विभाग द्वारा डी.बी.टी. स्टार कालेज स्कीम के अंतर्गत कपैसिटी बिल्डिंग एंड एनहांसमैंट इन हायर एजुकेशन विषय पर 16-12-2०19 से लेकर 21-12-2019 तक चलने वाले साप्ताहिक फैकल्टी डिवैल्पमैंट प्रोग्राम का चौथै दिन भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ /
..
चौथे दिन आयोजित हुए पहले सैशन दौरान मेजर जनरल (डॉ.) जी.जी. द्विवेदी ने समूह प्रतिभागियों को रीइमेजिंग अकादमिक लीडरशिप – रीडीफाईनिंग की रोल आफ टीचर विषय पर संबोधित किया / डिपार्टमैंट आफ वैस्ट एशियन स्टडीज एंड नार्थ अफ्रीकन स्टडीज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली में बतौर प्रोफैसर अपनी सेवाएं निभा रहे श्री द्विवेदी ने विषय संबंधी बोलते हुए कहा कि एक अच्छे अध्यापक का एक अच्छा विद्यार्थी होना बहुत जरुरी है /
.लर्निंग, अनलर्निंग एंड रीलर्निंग जैसी धारणाओं को छूते हुए उन्होंने कहा कि अच्छा लीडर वह है जो साधारण लोगों में भी असाधरण और अदभुत गुणों को परख कर उनको तराश सकता है / इसके इलावा उन्होंने एक अध्यापक की एक बदलाव लाने वाले, सभ्य समाज के निर्माता के तौर पर परिभाषा पेश की / दूसरे सैशन में डॉ. ए. एस. आहलूवालिया, प्रोफैसर डिपार्टमैंट आफ बाटनी, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ ने साईंटिफिक रिसर्च एंड क्वालिटी एजुकेशन विषय पर विद्यार्थियों के रुबरु हुए /
.अपने संबोधन के दौरान उन्होंने नई शिक्षा नीति के मौजूदा संधर्भ में बात करते हुए विश्व स्तरीय शिक्षित लोगों के आंकड़ों का भी विवरण दिया / पुरानी शिक्षा नीति की बात करने के साथ-साथ उन्होंने मौजूदा शिक्षा नीति के बीच की रुकावटें और चुनौतियों संबंधी भी सभी का ध्यान केंद्रित किया / तीसरे सैशन के दौरान श्रीमति पल्लवी खुराना, क्लीनिकल साईकोलोजिस्ट, एन.आई.टी. जालंधर कुएस्ट फार हैपीनैस विषय पर समूह प्रतिभागियों को संबोधित हुए /
.उन्होंने कामकाजी और निजी जिंदगी में संतुलन की महत्ता को परिभाषित करने के साथ-साथ जिंदगी में अनियमित्तता, बर्दाश्त करने की शक्ति और सब्र के बारे बात करते हुए इनके महत्व को दर्शाया / चिंताओं को दूर करने और अपनी भावनाओं को समझते हुए उस अनुसार काम करने की उन्होंने अपील की / चौथे दिन के आखरी सैशन में फलिप्ड लर्निंग विषय पर डॉ. अमित कोटस, फैकल्टी आफ एजुकेशन, प्रोफैसर और हैड, एजुकेशन डिपार्टमैंट, जी.एन.डी.यू. अमृतसर ने समूह प्रतिभागियों को संबोधित किया /
.
उन्होंने फल्पिड लर्निंग के अर्थ स्पष्ट करने के साथ-साथ इसके महत्व और जरुरत को भी उजागर किया / इसके इलावा उन्होंने कहा कि ऐसे फैकल्टी डिवैल्पमैंट प्रोग्रामों का आयोजन होना आज के समय की जरुरत है, क्योंकि डिग्रियों के साथ-साथ अलग-अलग गुणों का धारणी व्यक्ति उचित रोजगार के मौके प्राप्त करके समय के बदलाव के अनुसार अपनी सर्मथाओं का विकास कर सकता है / विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस फैकल्टी डिवैल्पमैंट प्रोग्राम के चौथे दिन के सफल आयोजन के लिए समूह आयोजक मंडल को मुबारकबाद दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Fourth Day of One Week Faculty Development Program at KMV






































