PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब में Immigration एजेंटों द्वारा ठगी मारने का सिलसिला दस्तूर जारी है। ऐसे में एजेंट द्वारा लाखों रूपये ठगी करने का एक और मामला सामने आया है, जहां Canada में स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर उक्त एजेंटों ने लाखों की धोखाधड़ी की और फरार हो गए। दरअसल मामला जालंधर और चडीगढ़ की Immigration कंपनी, जिसका ऑफिस चंडीगढ़ में I abroad education and immigration service pvt ltd SCO 44 Second Floor Sector 42C Chandigarh Ch 160036 India जोकि विवेक सैनी पुत्र तरलोचन सिंह निवासी सैक्टर 4 मुंडी खरड़ के नाम पर रजिस्टर्ड है
.
.वहीं I abroad education and immigration service pvt ltd की ब्रांच जोकि SCO 31, Crystal Plaza, First Floor, Chotti Baradari, Part-1, Jalandhar जोकि Gogi Mehra S/o Sh. Krishan Chand निवासी Rampuri Mohalla, Ward No.2, P.O. Nurpur, Tehsil Nurpur, Distt. Kangra, Himachal Pradesh के नाम पर है के एजेंटों ने मोगा की क्लाइंट को कनाडा में Study Visa पर भेजने का झांसा देकर उससे 6.81 लाख रुपए की ठगी मारी है।

इस संबंधी NRI थाने की पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर Immigration के मालिक विवेक सैनी पुत्र तरलोचन सिंह निवासी सैक्टर 4 मुंडी खरड़, गोगी मेहरा निवासी रामपुरी मोहल्ला कांगड़ा और वहीं कंपनी की डायरेक्टर पूजा महाजन पत्नी लविश महाजन निवासी सन्नी एन्क्लेव खरड़ के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप कौर पुत्री बचित्र सिंह निवासी मोगा ने बताया कि उसने विज्ञापन देखकर I abroad education and immigration service pvt ltd के ऑफिस में सम्पर्क किया था।
. .इन लोगों का चंडीगढ़ के सैक्टर 42 C में भी एक ऑफिस है। अमनदीप कौर का स्टडी वीजा लगाने के लिए अलग-अलग समय में उसे विवेक सैनी, गोगी मेहरा और पूजा महाजन मिलते रहे। अमनदीप कौर का कहना है कि उक्त लोगों ने उससे कनाडा के कालेज में फीस जमा करवाने और स्टडी वीजा लगवाने के लिए 6,81,770 रुपए ले लिए और कोई रसीद तक नहीं दी।

इस दौरान काफी समय बीत जाने के बाद पीड़िता ने जब अपनी फाइल के बारे पूछना शुरू किया तो उक्त लोगों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया और मांगने पर फीस की रसीद भी नहीं दी। अमनदीप कौर ने खुद कालेज के साथ संपर्क करके अपनी फीस के बारे पूछा तो पता लगा कि I abroad education and immigration service pvt ltd की तरफ से ऐसी कोई फीस उनको नहीं भेजी गई है। फ़िलहाल पुलिस ने जाँच के इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और I abroad education and immigration service pvt ltd के मालिकों और डायरेक्टर की तलाश शुरू कर दी है।
. .






































