PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिशा, एक पहल के अंतर्गत विज़न कमलेश प्रोजेक्ट के तहत निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी कैंप,

Free Cataract Surgery Camp under the project Vision Kamlesh by Bowry Memorial Trust

PTB News शिक्षा : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के दिशा-निर्देशों के तहत ७३ शहीद उधम सिंह नगर स्थित इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर द्वारा नि:शुल्क मोतियाबिंद सर्जरी शिविर का आयोजन किया गया।

इस कैंप का आयोजन डॉ. रोहन बौरी (एम.एस. ऑप्थल्मोलॉजी) (एफपीआरएसफाको रिफ्रैक्टिव सर्जन, मेडिकल रेटिना स्पेशलिस्ट) की अध्यक्षता में किया गया। इस शिविर का आयोजन विज़न कमलेश प्रोजेक्ट के अंतर्गत ट्रस्ट द्वारा गोद लिए गए 40 गांवों में से एक गांव रामपुर ललियां में किया गया।

डॉ रोहन बौरी और उनकी टीम ने करीब 200 मरीजों की आंखों की जांच की। उनकी उचित जांच के बाद, उन्हें सर्जरी के लिए इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर पहुंचने के लिए परिवहन प्रदान किया गया था। सर्जरी से पहले उन्हें खाना भी मुहैया कराया गया। सर्जरी के साथ-साथ सर्जरी के बाद के लिए सारी दवाएं भी उपलब्ध करवाई गईं।

डॉ. पलक बौरी, (डायरेक्टर सीएसआर) ने बताया कि यह शिविर पूरी तरह से नि:शुल्क था। अगले दिन, रोगियों को फॉलो-अप के लिए अस्पताल लाने का प्रबंध भी किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इन पहले से गोद लिए गए गांवों में न केवल आंखों के लिए बल्कि अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के समर्थन के लिए भी इस तरह के शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे। बौरी मेमोरियल ट्रस्ट ने समाज की सेवा के लिए सदैव आगे कदम बढ़ाया है।

Latest News