.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Free Uniform will be given under ‘Meri Vardi Meri Pehachaan Yojna” St. Soldier Group Jalandhar
इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक में एडमिशन लेने वाले छात्रों को मिलेगी मुफ्त वर्दी, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : कार्यस्थल और संगठन में वर्दी के महत्व को पहचानने के एक और प्रयास में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स ने “मेरी वर्दी मेरी पहचान” नामक एक अभियान शुरू किया है / सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने कहा कि “जब आप यूनिफ़ॉर्म पहनते हैं तो यह आपको ज़िम्मेदारी देता है और साथ ही आपको पहचान भी देता है / प्रत्येक स्कूल और कॉलेज में एक यूनिफ़ॉर्म होती है, जिसे छात्रों को गर्व के रूप में पहनना चाहिए, लेकिन छात्र अनिवार्य के रूप में पहनते है /
उन्होंने कहा कि इसलिए अपने बहादुर वीर जवानों से प्रेरणा लेकर, जो गर्व और सम्मान के साथ अपनी वर्दी पहनते हैं, हमने अपने इंजीनियरिंग में इस सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों को मुफ्त यूनिफॉर्म प्रदान करने के लिए अभियान शुरू किया है / यह अभियान इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के छात्रों के लिए है / जो भी छात्र 30 अप्रैल, 2019 तक रजिस्ट्रेशन या एडमिशन लेंगे, उन्हें सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा मुफ्त वर्दी दी जाएगी /
इसके अतिरिक्त प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक छात्र को वन ब्लेज़र, टू शर्ट्स, टू पैंट और वन नेकटाई दी जाएगी / यह सिर्फ छात्रों को प्रोफेशनलिज्म का परिचय देना है और कॉर्पोरेट जगत के लिए तैयार करना है / जब छात्रों को विभिन्न कंपनियों में चयनित किये जाएगा, उन्हें प्रोफेशनल के रूप में काम करना होगा, तो यह केवल उन्हें उनकी जिम्मेदारियों और अपनेपन के बारे में जागरूक करने के लिए एक पहल है जहां वे पढाई और काम करते हैं /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Free Uniform will be given under ‘Meri Vardi Meri Pehachaan Yojna” St. Soldier Group Jalandhar






































