PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की फ्रायडियन साइकोलाजिकल सोसाइटी की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ.(श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘भारत की मनोवैज्ञानिक स्वतंत्रता’ विषय पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमजीएन पब्लिक स्कूल जालंधर की सीनियर काउंसलर श्रीमती संगीता भाटिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थी। विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर ने प्लांटर व पेंटिंग भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर मनोवैज्ञानिक स्वतंत्रता से संबंधित बहुत से कार्यक्रम करवाए गए। कु. रूहानी ने स्वरचित कविता प्रस्तुत की। कु. मानवी व कु. मन कमल कौर ने भारत में मनोवैज्ञानिक इतिहास को दर्शाती अपनी पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की। कु. प्रियांशु व कु. कृतज्ञता ने रोजमर्रा के जीवन में मनोवैज्ञानिक स्वतंत्रता के महत्त्व पर अपने विचार पेश किए। डॉ. आशमीन कौर ने मनोवैज्ञानिक स्वतंत्रता पर बात करते हुए मानसिक स्वास्थ्य पर इसके प्रभावों की चर्चा की।
प्राचार्या प्रो. डॉ.(श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग के प्रयासों की सराहना की तथा छात्राओं के प्रदर्शन पर भी उन्हें प्रोत्साहित किया। इस समारोह में विभिन्न विषयों की लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य सुश्री हरमनजीत कौर, सुश्री प्रज्ञा, सुश्री श्रुति बिदानी व सुश्री निहारिका भी उपस्थित थे।








































