.
gna university bus accident near goraya jalandhar punjab eight injured India
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ गोरायां : आज गोराया के नजदीकी स्थित गांव गोहावर के पास मुख्य हाईवे पर गोराया से फगवाड़ा की तरफ जा रही जीएनए यूनिवर्सिटी की बस आज सुबह सड़क मार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई / इस हादसे में बस चालक और एक महिला सहित करीब आठ स्टूडेंट्स गंभीर रूप से घायल हो गए / उन्हें पहले फगवाड़ा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया /
..
यह हादसा उस समय हुआ जब GNA यूनिवर्सिटी की बस स्टूडेंट्स को लेकर गोराया से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी / तेज रफ्तार के कारण बस सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में जा घुसी / हादसे में यूनिवर्सिटी की बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई / बस में सवार छात्रा हरप्रीत कौर ने बताया कि बस का ड्राइवर तेज रफ्तार से बस चला रहा था जिसके कारण हादसा हुआ /
.वहीं बस चालक का यह भी कहना है कि वह स्टूडेंट्स को लेकर यूनिवर्सिटी की तरफ जा रहा था कि ज्यादा धुंध होने के कारण उसे ट्रक दिखाई नहीं दिया / इस कारण हादसा हो गया / बस की स्पीड 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है /
..
इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया / इस दौरान पुलिस का कहना है कि घटना संबंधी मामला दर्ज कर लिया गया है व जो भी कोई इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ क़ानूनी करवाई की जाएगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
gna university bus accident near goraya jalandhar punjab eight injured India






































