PTB News

Latest news
के.एम.वी. में करियर प्रोस्पेक्ट्स इन डिफेंस: फ्यूचर अहेड विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित, सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज, जालंधर के छात्रों ने पीएसईबी कक्षा दसवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम किया रोश... एच.एम.वी. की साक्षी एम.ए. हिन्दी तृतीय सेमेस्टर में यूनिवर्सिटी में प्रथम, डिप्टी कमिश्नर ने किया PAP चौंक का निरिक्षण, NHAI के अधिकारियों को दिए आदेश, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, न्यू मॉडल हाउस, जालंधर में विश्व विरासत दिवस मनाया गया, इनोसेंट हार्ट्स में 'हेरीटेज क्लब' के विद्यार्थियों ने 'साडा गौरव - सांडा विरसा' थीम के तहत मनाया 'व... पंजाब में तीन साल की मासूम बच्ची को जिंदा दफनाने वाली महिला को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा, के.एम.वी. में आई.पी.आर. तथा आई.पी. मैनेजमेंट फॉर स्टार्टअप्स विषय पर अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप आयोजित, एच.एम.वी. की यूबीए टीम ने आहार क्रांति : उत्तम आहार-उत्तम विचार वर्कशाप में लिया भाग, आईवी वर्ल्ड स्कूल में "ट्रैश टू ट्रेज़र" गतिविधि का आयोजन,
Translate

जालंधर के दंपती ने न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर लाखों की कर डाली ठगी, नकली वीजा देकर फंसाया,

haryana kurukshetra punjab travel agent cheated haryana boy kaithal police ragistered fraud case Jalandhar

PTB Big न्यूज़ जालंधर / हरियाणा : कुरुक्षेत्र जिले के बारवा में टूरिस्ट वीजा पर 2 लोगों को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर पंजाब के दंपती ने 12.85 लाख हड़प लिए। दंपती ने 30 लाख में दोनों को न्यूजीलैंड भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन नकली वीजा बनाकर दोनों को मुंबई भेज दिया। टिकट नहीं होने के कारण उनको लौटना पड़ा। पैसे मांगने पर दंपती ने जान से मारने की धमकी दी है।

मंदीप सिंह ने बताया कि उसे और उसके कैथल निवासी दोस्त अमित को पूनम और उसके पति राजेश निवासी जालंधर ने 30 लाख रुपए टूरिस्ट वीजा पर न्यूजीलैंड भेजने का झांसा दिया। विश्वास करके दोनों ने फाइल उनको भेज ‌दी। 7 जनवरी को पूनम ने फोन पर बताया कि उनका वीजा लग गया है। वीजा देखकर उसने साढ़े 6 लाख और अमित ने साढ़े 5 लाख रुपए RTGS कर दिए थे।

आरोपी पर विश्वास करके वे दोनों चंडीगढ़ पहुंच गए, क्योंकि मुंबई से उनकी फ्लाइट थी, मगर बीमा नहीं होने की वजह से वह मुंबई नहीं पहुंच पाए। बार-बार फोन करने पर आरोपियों ने उनके फोन तक नहीं उठाए। 29 जनवरी को आरोपियों की मांग पर अमित ने उनको 50 हजार रुपए गूगल-पे किए, मगर आरोपियों ने उनकी टिकट नहीं कराई और फोन बंद कर लिया। वीजा की जांच कराई तो वीजा भी नकली निकला।

मंदीप के अनुसार, वे मामला जानने के लिए आरोपियों के घर पहुंचे और अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Latest News

Latest News