PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

HMV की उन्नत भारत अभियान टीम व इनोवेशन काउंसिल ने लगाई मिलेट्स वर्कशाप,

Workshop on Millets Organised by Unnat Bharat Abhiyan Team in Collaboration with Institution Innovation Council of HMV

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय की उन्नत भारत अभियान टीम व इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्त्ववावधान में गिल्लां गांव में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के योग्य निर्देशन में मिलेट्स वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्ष 2022-23 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है।

इसके अन्तर्गत इस वर्कशाप का मुख्य उद्देश्य गांव निवासियों को मिलेट्स के पोषक तत्वों के बारे में जागरूक करना तथा मिलेट्स से बनने वाले व्यंजनों के बारे में बताना था। यूबीए कोआर्डिनेटर डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता ने सरकारी स्कूल गिल्लां के विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि खानपान की गलत आदतों के कारण सेहत संबंधी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि पोषक तत्वों के अतिरिक्त मिलेट्स स्वाद से भी भरपूर होते हैं। यह हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाता है तथा स्वस्थ जीवन जीने में भी मददगार है। उपस्थितगणों को विभिन्न प्रकार के मिलेट्स के बारे में जानकारी दी गई। होम साइंस विभाग की छात्राओं ने मिलेट्स से बनने वाले विभिन्न पकवान लाइव बनाकर दिखाए जैसे सनैक्स तथा रागी का शेक आदि।

डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता ने सरपंच बलविंदर कौर का धन्यवाद किया तथा कहा कि वह सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है। वर्कशाप के अंत में ग्रामीणों ने सवाल भी पूछे। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने उन्नत भारत अभियान टीम, इनोवेशन काउंसिल की इंचार्ज डॉ. अंजना भाटिया, होम साइंस विभाग से श्रीमती वंदना गुप्ता व अंग्रेजी विभाग से श्री परमिंदर सिंह को बधाई दी।

Latest News