PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करतारपुर, किशनगढ़ और भोगपुर में लिए खाने -पीने वाले पदार्थों के 10 सैंपल लिए,

Health department team took 10 samples of food items taken in Kartarpur, Kishangarh and Bhogpur

टीम की तरफ से दुकानदारों और स्वीट शाप मालिकों को ज़रुरी लायसंस बनवाने की अपील,

PTB Big News चंढीगढ़ : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की तरफ से लोगों को साफ़ -सुथरे और मानक खाने -पीने वाले पदार्थ मार्केट में यकीनी बनाने के उद्देश्य के साथ राज्य भर में शुरू किए सैम्प्लिंग अभियान के अंतर्गत आज होशियारपुर के ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डा.लखवीर सिंह के नेतृत्व में सेहत विभाग की टीम ने करतारपुर, किशनगढ़ और भोगपुर में चैकिंग करते 10 सैंपल लिए जो आगे वाली जांच के लिए स्टेट फूड लैब, खरड़ भेजे जा रहे हैं।

करतारपुर में एक डेयरी से देसी घी और दूध का सैंपल लेने उपरांत टीम की तरफ से एक किराने की दुकान से मूँग दाल और सोयाबीन रिफायंड का सैंपल लिया गया। इसी तरह किशनगढ़ में टीम की तरफ से मटरी, बर्फ़ी और खोया पेड़ा का सैंपल लिया गया। सेहत विभाग की टीम की तरफ से भोगपुर में एक स्वीट शाप से पनीर, मिल्क केक और खोया का सैंपल लिया गया।

टीम का नेतृत्व कर रहे डा.लखवीर सिंह ने बताया कि विभाग की तरफ से दूध और दूध से बने पदार्थ जैसे कि देसी घी, पनीर आदि और रोज़ की खाने -पीने वाली वस्तुओं के सैंपल लिए जा रहे हैं जिससे लोगों को शुद्ध और मानक पदार्थ उपलब्ध करवाए जा सकें। उन्होंने इन वस्तुओं की बिक्री करने वाले दुकानदारों से अपील की कि जनतक हितों के मद्देनज़र वह साफ़ -सुथरे और सेहतमंद पदार्थों की बिक्री ही यकीनी बनाए और लोगों को भी पूरी जागरूकता के साथ दूध और दूध से बने पदार्थों की ख़रीद करने की ताकिद की।

ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी ,होशियारपुर ने दुकानदारों और स्वीट शापों के मालिकों को यह भी अपील की कि वह अपनी, दुकानों का उपयुक्त और अपेक्षित लायसंस भी बनाए जिससे उनको किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी ज़िले अंदर सुबह -शाम अचानक चैकिंग की जायेगी और इन खाने -पीने वाले पदार्थों के सैंपल लिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि यह सैंपल स्टेट फूड लैब, खरड़ में भेजे जा रहे हैं जहाँ उनकी अपेक्षित जांच उपरांत आने वाली रिपोर्ट अनुसार बनती कार्यवाही की जायेगी। इस मौके उनके साथ फूड सेफ्टी अधिकारी रमन‌ विर्दी, फूड सेफ्टी अधिकारी लुधियाना राशू महाजन आदि भी मौजूद थे।

Latest News