PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

10वीं कक्षा के 1.16 लाख विद्यार्थी प्रमोट, 31 मई तक दाखिले, निर्देश जारी,

himachal education department promoted students of 10th class admission till may 30 instructions issued

himachal education department promoted students of 10th class admission till may 30 instructions issued

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB “शिक्षा” न्यूज़ हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर 10वीं कक्षा के 1.16 लाख विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है / मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को 31 मई तक 10वीं के विद्यार्थियों को रोल ऑन आधार पर 11वीं कक्षा में दाखिला देने के निर्देश दिए हैं /

.

.

स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से परिणाम जारी होने के बाद रोल ऑन आधार पर हुए दाखिलों को नियमित दाखिलों में बदल दिया जाएगा / प्री बोर्ड परीक्षाओं और फर्स्ट व सेकेंड टर्म की परीक्षाओं के अंकों के आधार पर 10वीं के विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रमोट किए जाने की योजना है /

.

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने मंगलवार को सभी जिला उपनिदेशकों, स्कूल प्रिंसिपलों और मुख्य अध्यापकों को जारी पत्र में कहा है कि बुधवार से 11वीं में दाखिले देने की प्रक्रिया को शुरू किया जाए / कोरोना कर्फ्यू के चलते 31 मई तक शिक्षण संस्थान बंद हैं / ऐसे में दाखिलों की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी / स्थिति सामान्य होने के बाद ऑफलाइन माध्यम से भी दाखिले किए जाएंगे / दाखिलों की प्रक्रिया पूरी होते ही विद्यार्थियों की

.

.

‘हर घर पाठशाला’ कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन पढ़ाई भी शुरू कर दी जाएगी /12वीं कक्षा और कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं भी आगामी आदेश तक स्थगित हैं / बता दें कोरोना की दूसरी लहर के चलते हिमाचल प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं / इसके बाद बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने सीबीएसई की तर्ज पर 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले 1.16 लाख विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला लिया /

.

सीबीएसई की तर्ज पर प्रदेश में भी 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की अगले सप्ताह से प्रक्रिया शुरू होगी / सरकार की ओर से इस संदर्भ में शिक्षा बोर्ड को निर्देश जारी हो गए हैं / इन दोनों कक्षाओं की अंक सुधार के लिए परीक्षाएं स्कूल स्तर पर होंगी, जबकि 10वीं की बोर्ड परीक्षा के अंकों में सुधार के लिए परीक्षाएं स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला लेगा /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

himachal education department promoted students of 10th class admission till may 30 instructions issued