PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

उत्तराखंड में बादल फटने से मची तबाही, कई दुकानें और मकान हुए क्षतिग्रस्त, राहत व बचाव कार्य जारी,

cloudburst in uttarakhands devprayag after heavy rainfall in region several shops and house damaged

cloudburst in uttarakhands devprayag after heavy rainfall in region several shops and house damaged

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ उत्तराखंड : उत्तराखंड के टिहरी गढवाल जिले के देवप्रयाग में मांगलवार देर शाम बादल फटने से भारी तबाही मच गई है / बादल फटने से इलाके का एक गदेरा उफान पर आ गया, जिससे थाना देवप्रयाग कस्बा क्षेत्र के अंतर्गत बाजार में बड़े-बड़े बोल्डरों और पानी ने कई दुकानों और घरों को नुकसान पहुंचाया है, हालांकि अबतक किसी जनहानि की कोई खबर नहीं है /

.

.

वहीं उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने बाताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है / थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त इमारतों के आसपास के लोगों को मौके से हटाया गया है / थाना प्रभारी देवप्रयाग महिपाल रावत ने बताया कि करीब पांच बजे दशरथ आंचल पर्वत पर बादल फटा, जिससे शांता गदेरा उफान पर आ गया /

.

उन्होंने बताया कि मलबा आने से देवप्रयाग मुख्य बाजार में भी दुकानों को नुकसान हुआ है / डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक किसी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं है / देवप्रयाग में बादल फटने की घटना को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बात की, गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि उत्तराखंड को केंद्र सरकार हर जरूरी मदद मुहैया कराएगी /

.

.

आपको यह भी बता दें कि कुछ ही दिन पहले तीन मई को चमोली जिले के घाट ब्लाक में अलग-अलग जगहों पर बादल फटने की घटना से घाट बाजार में तबाही मच गई थी, जिसमें कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे और कई दुकानों में मलबा घुसने से लाखों का सामान नष्ट हो गया था / इसके कुछ ही दिन बाद सात मई को नई टिहरी में जाखणीधार ब्लॉक के पिपोला में भी बादल फटने की वजह से भारी नुकसान हुआ था /

.

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

cloudburst in uttarakhands devprayag after heavy rainfall in region several shops and house damaged