PTB Political न्यूज़ देहरा : हिमाचल प्रदेश से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के उपचुनावों की सबसे बड़ी हॉट सीट देहरा पर हुए उपचुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर एक बड़ा रिकॉड बनाया है। यहां पर पहली बार कांग्रेस अपना खाता खोलने में बड़ी कामयाब हासिल की है।
..
हिमाचल के मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर भी अब विधानसभा में पहुंच चुकी हैं और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह को 9399 वोटों से हराया साथ ही उन्होंने इस सीट पर अभी तक सबसे ज्यादा वोट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कमलेश को 32,737 वोट मिले, जो देहरा सीट पर किसी प्रत्याशी को मिलने वाला अब तक के सबसे ज्यादा वोट है। कमलेश ठाकुर ने होशियार सिंह को देहरा सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने से भी रोका है।
. .आपको यह भी बता दें कि साल 2017 में होशियार सिंह ने पहली बार आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। तब उन्होंने बीजेपी के रविंदर सिंह रवि को 24,206 वोट हासिल कर हराया था। फिर उसके बाद 2022 में होशियार ने 22,997 वोट लेकर कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था, हालांकि, उन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिस कारण उपचुनाव करवाने पड़े और होशियार सिंह को बीजेपी ने अपनी ओर से उम्मीदवार खड़ा कर दिया, हालांकि, होशियार सिंह को लेकर बीजेपी का जो दाव था वो उलट पड़ गया।
. .आपको बता दें कि देहरा सीट पर हुए उपचुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को (32737) वोट मिले, वहीं बीजेपी- होशियार सिंह को (23338) वोट प्राप्त हुए। वहीं आजाद उम्मीदवार सुलेखा चौधरी को (171), आजाद – अरुण अंकेश सयाल को (67), आजाद – एडवोकेट संजय शर्मा ko (43) तो वहीं नोटा को 150 वोट मिले हैं। वहीं आपको यह भी बता दें कि हिमाचल प्रदेश में देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए इस बार 65.42% मतदान हुआ था। यह 2022 के मुकाबले 5.62% कम रहा। इससे पहले, 2022 में यहां पर 71.04% लोगों ने वोट डाला था।
.