PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने वालों को लगा फिर बड़ा झटका, RT-PCR टेस्ट नहीं है जरूरी, लेकिन जाने से पहले करना होगा यह काम,

Himachal Pradesh rtpcr to enter himachal but Covid19 epass required Shimla

Himachal Pradesh rtpcr to enter himachal but Covid19 epass required Shimla

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में आने वाले लोगों के लिये आरटीपीसीआर की अनिवार्यता की शर्त हटा दी है, लेकिन कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी /

.

.

ठाकुर ने आज यहां मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भले ही प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आई है और पर्यटन के खुलने से व्यवसाय को भी फायदा होगा, लेकिन परवाणू-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों का जो लम्बा जाम और भीड़ देखने को मिली वह डराने वाली है, क्योंकि इससे कोरोना संक्रमण पुन: फैल सकता है / उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह की स्थिति पैदा न हो इसके लिये प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है /

.

.

राज्य सरकार ऐसी भीड़ और सड़कों पर वाहनों को नियंत्रित करने के लिए एक व्यवस्था तैयार की जा रही है / उन्हाेंने कहा कि पूरे देश में अंतरराज्यीय आवाजाही की अनुमति दी गई है और हिमाचल प्रदेश ने यह निर्णय लिया है कि राज्य में आने वाले लोगों की कोविड ई-पास साॅफ्टवेयर में पंजीकरण के माध्यम से निगरानी की जाएगी / राज्य में प्रवेश करने के इच्छुक सभी लोगों को अब इस ऑनलाईन साॅफ्टवेयर में अपना विवरण दर्ज करना जरूरी होगा और उनके आगमन का विवरण सभी सम्बंधित विभागों के साथ साझा किया जाएगा /

.

.

मुख्यमंत्री ने कहा कि होटल व्यवसायियों को कोविड 19 नियंत्रण सम्बंधित सभी एसओपी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं / उन्होंने पर्यटकों से इनका पालन करने, फेसमास्क पहनने और परस्पर दूरी का पालन करने आग्रह किया तथा चेतावनी दी कि इनका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी / उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक लोगों को वैक्सीन की लगभग 25.17 लाख खुराक लगाई जा चुकी है तथा टीकाकरण अभियान समय पर पूरा करने के प्रयास जारी हैं /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Himachal Pradesh rtpcr to enter himachal but Covid19 epass required Shimla