PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में कल से खुलेंगे रेस्टोरेंट, ढाबे, सिनेमाघर, जिम लेकिन बार, क्लब, अहाते, शादियों, दाह-संस्कार को लेकर क्या जारी हुए आदेश,

punjab may get exemption from many restrictions in lockdown today corona infection cases decreased Chandigarh

punjab may get exemption from many restrictions in lockdown today corona infection cases decreased Chandigarh

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में Lockdown की अवधि आज खत्म हो रही थी / सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नाइट कर्फ्यू को जारी रखते हुए कई प्रतिबंधों से छूट का एलान किया है / कल से रेस्टोरेंट, ढाबे, सिनेमाघर, जिम आदि 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे / एसी बसें भी 50% क्षमता के साथ चलेंगी / बार / क्लब/अहाते बंद रहेंगे / शादियों/दाह संस्कार में व्यक्तियों की संख्या 50 तक सीमित रहेगी / कैप्टन सरकार ने प्रतिदिन रात्रि आठ बजे से रात्रि कर्फ्यू जारी रखने के निर्णय लिया है / यह सुबह 5 बजे तक रहेगा / सप्ताहांत में रात 8 बजे से कर्फ्यू रहेगा /

.

.

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोविड पॉज़िटिविटी दर 2% तक आने के साथ ही मंगलवार को प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की / रेस्तरां और अन्य खाने की दुकानों के साथ-साथ सिनेमा और जिम को 50% क्षमता पर खोलने की अनुमति दे दी गई है / यह अनुमति कल से होगी / शादियों और दाह संस्कार में 50 लोग एकत्र हो सकेंगे / नए दिशा-निर्देश के 25 जून तक प्रभावी रहेंगे / सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि 25 जून को फिर से इसकी समीक्षा की जाएगी / राज्य में सभी आवश्यक गतिविधियां निर्बाध और कर्फ्यू प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगी /

.

.

सभी शैक्षणिक संस्थान यानी स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे / गैर-जरूरी दुकानों के खुलने का समय स्थानीय स्थिति के आधार पर निर्धारित डीसी तय करेंगे / सभी दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के निर्माण और आपूर्ति से संबंधित अस्पताल, पशु चिकित्सालय और सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में सभी प्रतिष्ठान, डिस्पेंसरी, केमिस्ट और फार्मेसी (जन औषधि केंद्र सहित), प्रयोगशालाएं, फार्मास्युटिकल रिसर्च लैब, क्लीनिक, नर्सिंग होम, एम्बुलेंस इत्यादि जैसी विनिर्माण और वितरण इकाइयां शामिल हैं / इन प्रतिष्ठानों के सभी कर्मियों के परिवहन की अनुमति पहचान पत्रों के साथ दी जाएगी /

.

.

आवश्यक वस्तुओं, दूध, डेयरी और पोल्ट्री उत्पादों जैसे ब्रेड, अंडे, मांस आदि और सब्जियों, फलों आदि की आपूर्ति से संबंधित दुकानें खुली रहेंगी / मछली, मांस और उसके उत्पादों जैसे मछली के बीज की आपूर्ति सहित मत्स्य पालन से संबंधित गतिविधियां जारी रहेंगी / यात्रा दस्तावेजों के प्रस्तुतीकरण पर हवाई, ट्रेनों और बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की आवाजाही रहेगी / शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियां, खरीद, बागवानी, पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवाओं सहित कृषि, टीकाकरण अभियान व विनिर्माण की गतिविधियां जारी रहेंगी /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

punjab may get exemption from many restrictions in lockdown today corona infection cases decreased Chandigarh