PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एचएमवी के कैडेट्स ने सीडीएस बिपिन रावत व उनके साथियों को दी श्रद्दांजलि,

HMV Cadets hold Condolence meeting for CDS Bipin Rawat and others

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के एनसीसी आर्मी विंग व एयर विंग के कैडेट्स ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनके साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पिछले दिनों हैलीकॉप्टर दुर्घटना के दौरान जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत व 11 अन्य अफसर इस दुनिया को सदा के लिए अलविदा कह गए थे।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके जैसे कर्मठ व निष्ठावान आर्मी आफिसर की कमी सदैव खलेगी। मंच संचालन करते हुए डॉ. अंजना भाटिया, डीन इनोवेशन एंड रिसर्च ने जनरल बिपिन रावत के जीवन का संक्षिप्त परिचय दिया।

इस अवसर पर आर्मी विंग इंचार्ज एएनओ लेफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू व एयर विंग इंचार्ज सीटीओ पूर्णिमा भी उपस्थित थे। अन्य संस्थानों के कैडेट्स ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कालेज के समूह टीचिंग व नान-टीचिंग स्टाफ ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. मीनू तलवाड़ ने शांति पाठ किया।