HMV Celebrated International Yoga Day
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर के प्रांगण में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के सदैव उत्साहपूर्ण नेतृत्व अधीन आयुष मंत्रालय के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पूर्ण उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया / इस अवसर पर संस्था के विद्यार्थी परिषद, एन.सी.सी., एन.एस.एस. एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया /
. .सम्पूर्ण योग आसन योग गुरु धीरज कुमार जी के नेतृत्व में किए गए / विभिन्न आसनों के माध्यम से संस्था के छात्र एवं फैकल्टी सदस्य भी लाभान्वित हुए / संस्था के टीचिंग एवं नान टीचिंग सदस्यों ने पूर्ण भाव से इस योग अभियान में सहभागिता की एवं पूर्ण लाभ प्राप्त किया /
..
प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने कहा कि योग केवल शारीरिक शुद्धता एवं स्वास्थ्य प्रदान ही नहीं करता बल्कि मानसिक शुद्धता व शान्ति भी प्रदान करने में सहायक है / इसलिए उन्होंने अपने रोजमर्रा के जीवन में योग को ग्रहण कर अपने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सदैव प्रबल रखने का संदेश दिया /
. .उन्होंने डीएवी प्रबन्धकत्र्री समिति, नई दिल्ली के प्रधान पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी जी के संदेश को भी सांझा किया कि उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सर्वजन को अपने जीवन में योग को धारण कर मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य का लाभ प्राप्त करने को कहा / योग अभ्यास के अंत में राष्ट्रीय गान से इसका समापन किया गया / मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने सफलतापूर्वक किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
HMV Celebrated International Yoga Day































