PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की छात्रा दिया आहूजा स्वच्छ सारथी फैलोशिप हासिल करने वाली पंजाब की एकमात्र छात्रा बनी,

HMV Collegiate School adds another feather to its golden cap as Diya Ahuja of SSC-II (Medical) becomes the only student from Punjab to receive Swachta Saarthi Fellowship

HMV Collegiate School adds another feather to its golden cap as Diya Ahuja of SSC-II (Medical) becomes the only student from Punjab to receive Swachta Saarthi Fellowship

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : छात्राओं में समग्र विकास की दृष्टि से एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूरे वर्ष प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के कुशल नेतृत्व अधीन निरंतर कार्यरत है / छात्राओं में अनुसंधान योग्यता जागरूक करने हेतु इंस्पायर कैंप, चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में सक्रिय रूप से प्रतिभागिता करने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया जाता है /

.

.

इस संदर्भ में एक कदम और आगे बढ़ते हुए एच.एम.वी. कालेजिएट स्कूल की छात्रा कु. दिया आहुजा-एस.एस.सी.-II मेडिकल को प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डीएसटी भारत सरकार के कार्यालय द्वारा स्वीकृत स्वच्छता सारथी फैलोशिप के लिए चुना गया / वह सीनियर सेकेंडरी स्तर (श्रेणी-बी) की एकमात्र छात्रा है, जिसका चयन पंजाब से हुआ /

.

यह फैलोशिप युवा न्वोन्मेषकों को अपशिष्ट (कचरे) से धन में एवं बहुमूल्य वस्तुओं में परिवर्तित करने के लिए उनके अभिनव और सतत् समाधानों के लिए सशक्त बनाने हेतु एक पहल है / दिया आहूजा धान की भूसी को बहुमूल्य वस्तु में बदलने की तकनीक विकसित करने के लिए श्रीमती मीनाक्षी स्याल, स्कूल कोआर्डिनेटर और सुश्री वंदना के योग्य निर्देशन अधीन कार्य करेगी जो समाज के लिए फायदेमंद होगी और युवाओं को प्रेरित करेगी /

.

.

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने दिया आहुजा, श्रीमती मीनाक्षी स्याल और सुश्री वंदना को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी / उन्होंने कहा कि कचरे को बहुमूल्य वस्तुओं में परिवर्तित करने में एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल ने अपने नवीनतम विचारों के साथ इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान एवं पहल की है /

.

श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा अपने रचनात्मक एवं नवीनतम विचारों तथा प्रयासों से एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल में ईको-गार्डन की स्थापना की गई है जिसमें उन्होंने कई व्यर्थ वस्तुओं जैसे प्लास्टिक की बोतलें, फ्लश टैंक, बॉक्स, बैग एवं साइकलों को पेंट करके सुंदर एवं आकर्षित ढंग से सजाया है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

HMV Collegiate School adds another feather to its golden cap as Diya Ahuja of SSC-II (Medical) becomes the only student from Punjab to receive Swachta Saarthi Fellowship