PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल में दस दिवसीय कार्यक्रम सक्षम का आयोजन,

HMV Collegiate School concluded ten days Programme Saksham

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल, जालंधर में छात्राओं में कला, साहित्य, नृत्य, विज्ञान, कामर्स आदि के बारे में ज्ञान विकसित करने के लिए दस दिवसीय कार्यक्रम सक्षम का आयोजन किया गया। इसमें 10+1 की सभी स्ट्रीम की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने किया। उन्होंने सभी छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें जीवन में बड़े सपने देखने और उस सपने को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल कोआर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने छात्राओं को इस 10 दिवसीय कार्यक्रम की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से छात्राएं ड्राइंग और पेंटिंग, टाईम मैनेजमेंट, स्ट्रेस मैनेजमेंट, हमारे आसपास की कैमिस्ट्री आदि के बारे में जानकारी हासिल की। कार्यक्रम के समापन के दौरान प्रतिभागियों ने अन्य लोगों के साथ अपने अनुभव सांझा किए। छात्राएं रूहानी, मुस्कान और मानवी ने देश भक्ति का गीत गाया।

तेनिमा, गिरीशा, इशिमा ने कविता सुनाईं। प्रेरणा, हरमनदीप, खुशी व अन्य छात्राओं ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने उन सभी अध्यापकों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने इस दस दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी। सक्षम कार्यक्रम की इंचार्ज संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ. मीनू तलवाड़ रही।

Latest News