PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

इनोसेंट हाट्र्स के हेल्थ एंड वैलनेस क्लब के विद्यार्थियों ने रेनी सीजन में क्या करें, क्या न करें रोल प्ले के माध्यम से किया सचेत,

Students of 'Health and Wellness Club' of Innocent Hearts' spread awareness through 'Do's and Don'ts role play in Rainy Season

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हाट्र्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वल्र्ड व कपूरथला रोड) के हेल्थ एंड वैलनेस क्लब के विद्यार्थियों द्वारा बरसाती मौसम में क्या करें, क्या न करें विषय पर रोल प्ले व नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों के लिए विशेष असेंबली का आयोजन किया गया, जिसमें हेल्थ एंड वैलनेस क्लब के अंबेसडर, मॉडरेटर तथा विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई इस नुक्कड़ नाटिका व रोल प्ले के माध्यम से सभी को बताया गया कि बरसाती मौसम में हमेशा उबली या ग्रिल्ड सब्जियों का ही सेवन करें,

फल खाने से पहले और सब्जियों को पकाने से पहले अच्छी तरह से धोलें, चाय और कॉफी जैसे गर्म पेय पदार्थों में पुदीना, तुलसी, अदरक आदि शामिल अवश्य करें। फिर उन्होंने बताया कि बरसाती मौसम में किन-किन चीज़ों के सेवन से व किन-किन चीज़ों को करने से बचना चाहिए,बाहर का खाना खाने से बचें, खासकर बाहर का खुला खाना। पहले से ही छीले हुए फलों का सेवन कदापि न करें।

रेस्तरां और फूड स्टॉल में शीतल पेय लेते समय उसमें बर्फ न डालें। पिज़्ज़ा, पास्ता, बर्गर जैसे जंक फूड का सेवन न करें। किसी भी परिस्थिति में अपने बच्चों के बुखार को अनदेखा न करें; विशेष रूप से शरीर में दर्द के साथ बुखार को। अपनी आँखों व चेहरे को छूने से बचें। गीले कपड़े व गीले जूते न पहनें और न ही बारिश के पानी में बच्चों को खेलने दें।

घर के किसी भी कंटेनर में या घर के आस पास पानी जमा न होने दें, इससे मच्छरों के प्रजनन से फैलने वाले डेंगू, चिकुन गुनिया जैसे खतरनाक रोगों से बचा जा सकता है। इसके अतिरिक्त अध्यापिकाओं ने भी अपनी-अपनी कक्षा में बच्चों को सचेत करते हुए कहा कि इस बारिश के मौसम में वे सभी भी अपने-अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें।

Latest News