PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

एच.एम.वी. हास्टल में मनाई गई धीयां दी लोहड़ी,

hmv-hostel-celebrated-dhiyan-di-lohri

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के कुशल दिशा-निर्देश में हॉस्टल में धीयां दी लोहड़ी मनाई गई। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने हॉस्टल के सभी सदस्यों को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। उन्होंने परिवार में लड़कियों के महत्व और लोहड़ी महोत्सव के बारे में अपने विचार सांझे किए।

.

.

.

इस अवसर पर रेजिडेंट स्कालर्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसकी प्राचार्या डॉ. सरीन ने बहुत प्रशंसा की। उन्होंने इस आकर्षक कार्यक्रम के लिए कोआर्डिनेटर रेजिडेंट स्कालर्स डॉ. मीनू तलवाड़ व उनकी टीम को बधाई दी। डॉ. मीनू तलवाड़ ने प्राचार्या डॉ. सरीन का धन्यवाद किया कि वह हमेशा सभी त्योहार मिलजुल कर मनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

.

.

रेजिडेंट स्कालर्स ने गिद्दा और भांगड़ा प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। अंत में सभी नॉन टीचिंग सदस्यों एवं विद्यार्थियों को मूंगफली, रेवड़ी एवं मिठाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर डॉ. सुखजीत कौर, अमनदीप कौर, जसबीर कौर व श्रीमती ज्योति भी उपस्थित थी।

.

.

.